Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

बाल श्रम विरोध के संबंध में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया न्यायाधीश विशेष न्यायालय बालोद मुकेश कुमार पात्रे के द्वारा जानकारी प्रदान किया

बालोद . राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रचार प्रसार हेतु तथा छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जारी स्टेट प्लान आफ एक्शन के अनुसार जिला न्यायाधीश बालोद श्री के. विनोद कुजूर जी,अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद के निर्देशानुसार एवं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बालोद श्री संतोष ठाकुर जी, प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद के मार्गदर्शन में आज दिनांक 12.06.2021 को विश्व बाल श्रम विरोध दिवस के अवसर पर ग्राम झलमला के शाशकीय उद्यान रोपनी में बाल श्रम विरोध के संबंध में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया, जिसमे बाल श्रम से संबंधित जानकारी तथा शासन के जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में माननीय न्यायाधीश विशेष न्यायालय बालोद श्री मुकेश कुमार पात्रे जी के द्वारा जानकारी प्रदान किया गया।
इस अवसर उद्यान विभाग के अधीक्षक एस. के.शर्मा जी एवं ग्रामीणजन तथा पैरालीगल वालिंटियर श्री रमेश शर्मा, कमलेश्वर साहू, बृजेश कुमार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *