Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

भाजपा में राजपरिवार से लाल भूपेंद्र टेकाम की सक्रियता बढ़ी,तो कांग्रेस में बसंती भेड़िया,सुरेंद्र,जतिन भी लगातार जनता के संपर्क में

भाजपा कांग्रेस में आने वाले समय मे नए युवा नेतृत्व के रूप में कई चेहरे सामने होंगे कांग्रेस से श्रीमती बसंती बाला भेडिया,सुरेंद्र भेडिया,जतिन भेडिया सक्रिय होकर काम कर रहे

वही भाजपा से वर्तमान में देवलाल ठाकुर,लाल भूपेंद्र सिंह टेकाम,सोमेश सोरी जैसे लोग पार्टी की पसंद हो सकते है।

बालोद /डौण्डी लोहारा :-डौण्डी लोहारा विधानसभा क्षेत्र में विगत दो चुनावो से कांग्रेस की अनिला भेडिया चुनाव जीतकर अपनी मजबूत पकड़ बनाने में सफल हुई है। और कांग्रेस की परंपरागत सीट मने जाने वाली डौण्डी लोहारा सीट को भाजपा के कब्जे से बाहर निकाल लाई है। राजनीतिक इतिहास के पन्नो को अगर पलट कर देखे तो यहां कांग्रेस का वर्चस्व ही रहा है। और खासकर भेडिया खानदान का ही दबदबा रहा है।स्व.झुमुकलाल भेडिया,साज भेडिया,डोमेन्द्र भेडिया,अनिल भेडिया जैसे नेताओं का नाम क्षेत्र की जनता के जुंबा पर रहा है। कुछ समय मुक्ति मोर्चा ने इस वर्चस्व को तोड़ा व जीत दर्ज की लेकिन धीरे धीरे वो भी चुनावी जीत से दूर हो गया

पूर्व चुनावो में कांग्रेस के बड़े संगठन के अपराजेय योद्धा रहे स्व.भेडिया को राजपरिवार की रानी लक्ष्मीबाई ने जोरदार टक्कर देकर भाजपा को इस विधानसभा क्षेत्र में खड़ा किया व आमजनता को भाजपा से जोड़ा जिसके बाद यह स्थिति बनी की डौण्डी लोहारा के राजनीतिक इतिहास में कांग्रेस को दो बार राजपरिवार के ही स्व.लाल महेंद्रसिंह टेकाम व उनकी पत्नी नीलिमा टेकाम ने इस सीट को 10 वर्षों तक भाजपा की झोली में डाला राजपरिवार से भाजपा की ताकत क्षेत्र में बड़ी व लाल भूपेंद्र सिंह टेकाम,छायादेवी टेकाम,लाल कौशल सिंह टेकाम जैसे युवा नेतृत्व आज पार्टी की क्षेत्र में विषम परिस्थितियों में आने के बाद भी भाजपा संगठन को ताकत दे रहे है। पूर्व में डौण्डी लोहारा विधानसभा सीट में भाजपा के लिए बड़े आदिवासी नेता की छाप बने रहे पूर्व विधायक लाल महेंद्र सिंह टेकाम काफी बड़े कद्दावर नेता माने जाते रहे है। और आज भी राजपरिवार से जुड़े हजारों समर्थकों की ताकत इस परिवार से जुड़कर भाजपा को मजबूती दे रहे है। लेकिन स्व.टेकाम के जाने के बाद कुछ समय के लिए राजनीति में शून्यता सा छाया था लेकिन राजपरिवार के समर्थकों की एक बड़ी ताकत फिर से उस रिक्त स्थान को भरने की कोशिश कर रहे है। और पूर्व में भाजपा के विधानसभा प्रत्याशी रहे लाल भूपेंद्र सिंह टेकाम जो कि डौण्डी लोहारा के नगर पंचायत अध्यक्ष भी रहे की ओर उम्मीद लगा रहे है। और सक्रिय राजनीति में आगे कर रहे है।

डौण्डी लोहारा विधानसभा के युवा नेताओ में शामिल लाल भूपेंद्र टेकाम क्षेत्र में लोकप्रिय रहे है। व सभी कार्यकर्ताओं से नजदीकी सम्बंध भी बनाये हुए है। जो कि भाजपा के अगली पंक्ति में शामिल नेताओ में शुमार किये जा रहे है। इस बात को ताकत दो दिन पहले दल्ली राजहरा में देखने को मिला जब लाल भूपेंद्र टेकाम भाजपा नेताओं के साथ सेल चेयरमैन से दल्ली राजहरा के मुद्दों को लेकर मुलाकात किये ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *