

cg24 आजतक न्यूज
गुंडरदेही cg 24 आजतक न्यूज़ रिपोर्टर परस साहू,, गुंडरदेही से अर्जुंदा राजनांदगांव मार्ग में तांदुला नदी पर बने पीडब्ल्यूडी विभाग के बड़े ब्रिज पर सुरक्षा के रूप में बनाए गए रेलिंग लगभग 6 माह से टूटे हुए हैं अब तक संबंधित विभाग के अधिकारी टूटे हुए रेलिंग को बनाने सूद नहीं ले रहे हैं । खतरा ,आखिर तांदुला नदी पर पुल का रेलिंग को क्यों नहीं बनाया जा रहा है आखिर 6 माह से अस्थाई रूप से बांस व लकड़ी को ही अपना सुरक्षा के दृष्टिकोण से पीडब्ल्यूडी विभाग के द्वारा लगाया गया है आखिर इस पूल से 24 घंटा भारी वाहनों सहित फोर व्हीलर मोटरसाइकिल सहित राहगीर इस रोड से हजारों की संख्या में रोज गुजरते हैं कभी भी बड़ी अनहोनी हो सकता है।
गुंडरदेही नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 में स्थित बघमरा पुल का मामला है जिसका विगत 6 माह से रेलिंग टूटा हुआ है।
इस पूरे मामले को लेकर जल संसाधन विभाग एसडीओ एके सोनी अर्जुंदा कार्यालय से संपर्क करने पर उन्होंने कहा कि हमारा विभाग जल संसाधन विभाग है। रेलिंग टूटने के संबंध में हम कुछ नहीं कह पाएंगे पीडब्ल्यूडी विभाग ही जिम्मेदार है।

इस पूरे मामले को लेकर पीडब्ल्यूडी विभाग के एसडीओ राजेश शर्मा से संपर्क करने पर उन्होंने कहा तांदुला नदी पर बने ब्रिज हमारे विभाग में नहीं आता उसका विभाग अलग है उनको पूर्व में सूचना दे दिया गया है फिलहाल इसे मैं कुछ नहीं कर पाऊंगा
संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद के क्षेत्र में कितने गैर जिम्मेदार अधिकारी है जो ब्रिज बनाने वाली विभाग के बारे में मोबाइल नंबर तक पता नहीं है। क्या ऐसे में विकास संभव हो पाएगा तांदुला नदी के ऊपर बने ओवर ब्रिज के रेलिंग टूटने के संबंध में पीडब्ल्यूडी विभाग एवं जल संसाधन विभाग के एसडीओ के पास ब्रिज बनाने वाले विभाग के मोबाइल नंबर नहीं है। आखिर कैसे क्षेत्र में विकास हो पाएगी, जनपद पंचायत के बैठक में ब्रिज बनाने वाली विभाग उपस्थित होते हैं कि नहीं इनकी जानकारी जनप्रतिनिधियों को क्यों नहीं ,इस मामले में संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि बहुत जल्द उस पुल निर्माण के ब्रिज के रेलिंग को रिपेयरिंग के संबंध में संबंधित विभाग के अधिकारी से बात करता हूं।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904