मंत्री द्वय डॉ. डहरिया और श्री लखमा ने शहीद वीर नारायण
श्रम अन्न दान योजना दाल-भात केन्द का किया शुभारंभ
महिला समूह ’मोर फुलवारी’ करेगी केन्द्र का संचालन
Cg24 आजतक.


श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया और उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने आज मंत्रालय परिसर (महानदी भवन) के सामने निर्मित शहीद वीर नारायण श्रम अन्न दान योजना दाल भात केन्द्र का फीता काटकर शुभारंभ किया। दाल-भात केन्द्र में श्रमिकों को निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। इस अवसर पर मंत्री द्वय डॉ शिवकुमार डहरिया और कवासी लखमा ने दाल भात केन्द्र के संचालन के लिए महिला स्वसहायता समूह ’मोर फुलवारी’ को 40 हजार रूपए की राशि का चेक प्रदान किया। इस अवसर पर धरसींवा विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती अनिता शर्मा, मुख्य सचिव श्री आर.पी. मण्डल, सहकारिता विभाग के सचिव श्री आर. प्रसन्ना, श्रम विभाग के सचिव श्री अन्बलगन पी. सहित विभागीय वरिष्ठ अधिकारी और स्वसहायता समूह के सदस्य उपस्थित थे।
शहीद वीर नारायण श्रम अन्न दान योजना दाल भात केन्द्र का संचालन ’मोर फुलवारी’ महिला स्व-सहायता समूह द्वारा किया जाएगा। इससे श्रमिकों को गरम भोजन की सुविधा मिलनेे के साथ ही महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा। दाल भात केन्द्र के लिए जरूरी संसाधनों की व्यवस्था कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा किया जाएगा। शुभारंभ के अवसर पर अतिथियों ने दाल भात केन्द्र में बनाए गए गरम भोजन का आनंद लिया। दाल भात केन्द्र में आज दाल-भात, आलू-मुनगे की सब्जी, टमाटर की चटनी बनायी गयी थी। साथ ही केला और सेब भी वितरण किया गया।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904