Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

सिकोसा का आरा मिल सील प्रतिबंधित लकड़ी का चीरान करते पकड़े गए,15 ट्रेक्टर लकड़ी भी जप्त

सिकोसा के आराम मिल में प्रतिबंधित लकड़ी की चिरान करते पाए जाने पर किया सील, 15 ट्रैक्टर लकड़ी भी किया जप्त

पाटन ब्लाक के आवरी गांव के दर्जनभर मेटाडोर रोज करते हैं प्रतिबंधित लकड़ी का परिवहन स्थानीय प्रशासन से सांठगांठ के आशंका से बढ़ रहे गुंडरदेही ब्लॉक में अवैध कारोबार।

गुंडरदेही cg 24 आजतक न्यूज़ रिपोर्टर परस साहू :-ब्लॉक मुख्यालय से 8 किलोमीटर दूर ग्राम सिकोसा में वन विभाग की बड़ी कार्यवाही, सिकोसा स्थित चापले आरा मिल में अवैध रूप से 15 ट्रैक्टर से अधिक कहुआ लकड़ी पाए जाने पर उसे जब्ती कर मिल को किया गया सील, प्रतिबंधित लकड़ियों का अवैध कारोबार करने वालो में मचा हड़कंप

बालोद वन विभाग की एक बड़ी कार्यवाही सामने आई हैं। डीएफओ मयंक पांडे के मार्गदर्शन में वन विभाग की टीम एसडीओ एमसी डाहिरे के नेतृत्त्व में गुंडरदेही ब्लॉक के ग्राम सिकोसा स्तिथ चापले आरा-मिल में श्री डाहिरे, रेंजर रियाज खान एवं टीम ने दबिश दी। जहां अवैध रूप से 15 ट्रैक्टर से अधिक कहुआ लकड़ियां पाए जाने पर उसे जब्ती कर मिल को सील करने की कार्यवाही की गई हैं।

जब्त किए गए कहुआ लकड़ियों की कीमत डेढ़ लाख के ऊपर बताई जा रही है। वही वन विभाग के इस कार्यवाही से प्रतिबंधित लकड़ियों का अवैध कारोबार कर रहे लोगो में हड़कम्प मच गया हैं।

विगत दिन प्रतिबंधित अर्जुन वृक्ष की धड़ल्ले से कटाई के संबंध में cg 24 आजतक न्यूज़ ने शासन प्रशासन को ध्यानाकर्षण करवाया था उसके बाद जिला वन विभाग में हड़कंप मचा और आज सीकोसा के आरा मिल पर हुई बड़ी कार्यवाही

प्रकाशित समाचार cg24 आजतक हमारे न्यूज में

प्रतिबंधित लकड़ी के परिवहन करने वाले मेटाडोर मालिक बड़ी चतुराई से मेहरून कलर के मेटाडोर से नीले कलर एवं पीले कलर की त्रिपाल ढक कर शाम होते ही खेत खलियान से निकलते हैं वहीं इनकी गांव-गांव में कोच्चिया भी सक्रिय है गांव-गांव में लकड़ी की अवैध कटाई के पीछे ग्राम के सरपंच सचिव एवं कोटवार को यदि जिम्मेदार दिया जाए तो पेड़ काटना रुक सकता है पर्यावरण बचाने का सबसे अच्छा उपाय स्थानीय प्रशासन पर टीम गठित करने की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *