Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

लाखों रुपये के नए निर्माण कार्यो की मिली स्वीकृति मंत्री अनिला भेडिया ने दिलाई निर्माण कार्यो की स्वीकृति

Cg24 आजतक न्यूज

डौंडीलोहारा :- महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री अनिला भेड़िया ने अपने विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 60 के आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना 2021-22 के अंतर्गत विभिन्न निर्माण कार्यों की स्वीकृति के लिए अनुशंसा कर मुख्यमंत्री को भेजा गया था जिसकी स्वीकृति मिलते ही क्षेत्र वासियों ने कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया के प्रति आभार व्यक्त किया है। निर्माण कार्यों में प्रत्येक सीसी रोड निर्माण कार्य 5 लाख 20 हजार रुपये का बोरगांव ,बोरीद ( दानीटोला), जोगीभाट (बटेरा ) ,खैरा, कापसी, राघो नवागांव संजारी की स्वीकृति मिली है। सामुदायिक भवन प्रत्येक निर्माण कार्य के लिये 6 लाख 50 हजार रुपये धोबेदंड, मथेना, कंजेली (सिंघोला), दानीटोला, कुमुरकट्टा,(आडेझर) बटेरा, कोटेरा ,मंगचुवा, नारगी (बिजोरा) बघमार (कल्लेकोडा), कामता (सिवनी), रेघई (रेंगनी), लमती (तुमड़ीकसा) ,आलीखुटा, गंजईडीह में स्वीकृत किया गया है। अटल समरसता भवन निर्माण कार्य संजारी हेतु 19 लाख 39 हजार रुपये की स्वीकृति मिली है। व्यवसायिक परिसर निर्माण कार्य आमाडुला को 8 लाख 92 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। प्रत्येक मुक्तिधाम शेड निर्माण कार्य के लिए 4 लाख 79 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है । जिसमें खेरथा बाजार, मडियाकट्टा भालुकोंहा (सिवनी) शामिल है। तालाब सौंदर्यीकरण निर्माण कार्य बड़ा जुंगेरा 4 लाख व संजारी के लिये 2 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है।, अभिशरण मद से नाली निर्माण कार्य पंन्डेल व कुसुमकसा की स्वीकृति प्रदान की गई है। कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया ने कहा है कि मेरे विधानसभा क्षेत्र के जनता ने मेरे ऊपर भरोसा जताया है जिसमें खरा उतरने का प्रयास कर रही हूं। बारी बारी से ग्रामीणों की मांग पूरी की जायेगी। उक्त निर्माण कार्य होने से क्षेत्र के ग्रामीणों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। मंत्री प्रतिनिधि अनिल लोढा ने कहा कि मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना के तहत मंत्री अनिला भेड़िया जी ने विभिन्न निर्माण कार्यों की अनुशंसा कर स्वीकृति दिलाई है जिससे क्षेत्र वासियों को मुलभुत सुविधा उपलब्ध होगी तथा ग्रामीण सीधे लाभान्वित होंगे। इस स्वीकृति के लिए हम मंत्री अनिला भेड़िया जी का आभार व्यक्त करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *