बालोद cg24 आजतक.
उत्कृष्ट विद्यालय प्रबंधन समिति बालोद द्वारा संचालित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम शाला) आमापारा बालोद हेतु शैक्षिक एवं गैर शैक्षिक रिक्त पदों पर संविदा नियुक्ति हेतु समिति द्वारा विज्ञापन प्रकाशित किया गया था, जिसके आधार पर 10 नवम्बर एवं 11 नवम्बर 2020 को व्याख्याता-हिन्दी (संविदा) और व्याख्याता-संस्कृत (संविदा) के पद हेतु साक्षात्कार लिया गया। जिला शिक्षा अधिकारी एवं सचिव उत्कृष्ट विद्यालय प्रबंधन समिति श्री आर.एल.ठाकुर ने बताया कि साक्षात्कार उपरान्त चयन समिति द्वारा व्याख्याता-हिन्दी (संविदा) और व्याख्याता-संस्कृत (संविदा) के पद पर चयनित अभ्यर्थी की सूची जारी की गई है। उन्होंने बताया कि उपरोक्तानुसार सूची का अवलोकन जिले की वेबसाईट बालोद डॉट जीओवी डॉट इन पर एवं कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी बालोद के सूचना पटल पर कार्यालयीन समय में किया जा सकता है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904