Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

भारत स्काउट्स एंड गाइडस् जिला संघ बालोद के निर्देशानुसार के स्थानीय संघ डौंडी के अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया

वर्चुअल माध्यम से किया गया स्काउट गाइड द्वारा योग मैराथन प्रतिवर्ष 21 जून को योग दिवस मनाया जाता है जिसके लिए छत्तीसगढ़ योग आयोग छत्तीसगढ़ शासन समाज कल्याण विभाग के आव्हन व भारत स्काउट्स एंड गाइडस् छत्तीसगढ़ राज्य मुख्यालय रायपुर के मार्गदर्शन में भारत स्काउट्स एंड गाइडस् जिला संघ बालोद के निर्देशानुसार के स्थानीय संघ डौंडी के अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया सर्वविदित है कि योग और उसके महत्व को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 11 दिसंबर 2014 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की घोषणा की और 21 जून 2015 को पहली बार यह मनाया गया तब से हर वर्ष संपूर्ण विश्व के साथ-साथ भारत में भी 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है । योग रोग प्रतिरोधकता को मजबूत करने के साथ-साथ स्वस्थ और ऊर्जावान रखने में मदद करता है योग सभी तरह के तनाव को कम करने में मदद करता है योग के लिए किसी अनुभव या किसी विशेष जगह की जरूरत नहीं पड़ती है आप इसे कहीं भी कर सकते हैं, इसी तारतम्य में भारत स्काउट्स एंड गाइड स्थानीय संघ डौंडी के अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों के साथ-साथ शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डौंडी,कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डौंडी के स्काउटर, गाइडर, स्काउट्स, गाइडस्,रोवर्स,रेंजर्स द्वारा योग अभ्यास किया गया और यह शपथ लिया गया कि प्रतिदिन नियमित रूप से योग करना चाहिए और दूसरों को भी योग करने के लिए प्रेरित करना चाहिए उक्त कार्यक्रम की जानकारी श्री नेमसिंह साहू(व्याख्याता) ब्लॉक सचिव भारतीय स्काउट गाइड स्थानीय संघ डौंडी द्वारा दिया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *