बलौदाबाजार cg24 आजतक.
जिला बलौदाबाजार-भाटापारा के बलौदाबाजार, भाटापारा एवं सिमगा निवेश क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग करने वाले 79 लोगों को नोटिस जारी की गई है। इसमें भाटापारा के 41, सिमगा के 10 और भाटापारा के 28 विकासकर्ता शामिल हैं। नगर एवं ग्राम निवेश एवं राजस्व विभाग के संयुक्त निरीक्षण में अवैध विकासकर्ताओं ने कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाये। उन्हें नोटिस जारी कर जवाब प्रस्तुत करने के लिए 15 दिन की मोहलत प्रदान की गई है। अन्रूथा अवैध विकासकर्ताओं को छत्तीसगढ़ नगर तथा ग्राम निवेश अधिनियम- 1973 की धारा 37 के अंतर्गत कार्रवाई की जायेगी। संबंधित अवैध विकासकर्ता प्रकाशित खबर को सूचना मानकर अपना जवाब प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904