Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

दल्ली राजहरा पालिका में चल रहे गलत कार्यो की जांच कराकर दोषी अधिकारियों पर कार्यवाही की मांग को लेकर भाजपा नेता मिले मंत्री अनिला भेडिया से

Cg24 आजतक न्यूज

नगर पालिका दल्ली राजहरा में व्याप्त भ्रस्टाचार का आरोप लगाकर भाजपा नेताओं ने मंत्री श्रीमती अनिला भेडिया से मिलकर जांच कराए जाने की मांग की व पत्र सौपा पत्र में कहा गया कि दल्ली राजहरा नगर पालिका में इस नए कार्यकाल में भ्रस्टाचार के नए कीर्तिमान स्थापित किये जा रहे है नगर पालिका दल्ली राजहरा द्वारा किये गए कुछ भ्रस्टाचार जिनकी चर्चा आम जनता चौक चोरहो पर करती है जो निम्न है।

1) नगर पालिका दल्ली राजहरा द्वारा निकाय मद पेयजल, एवं अन्य मंदो से 2 इंची पाइप मंगाया गया है उसकी बाजार मूल्य 1नग 1500 से 2000 के बीच मे है उसे लगभग 5000 रुपये में खरीदकर लाखो रुपये की बंदरबाट की गई है
2)वही नगर पालिका द्वारा डस्टबिन की खरीदी की गई है जिसका बाजार मूल्य 1 सेट का लगभग 1500 रुपये है जिसको लगभग 7000 रुपये में खरीद कर लाखो रुपये की बंदरबाट की गई है
3) नगर पालिका दल्ली राजहरा द्वारा विभिन्न मंदो से 3 सीटर स्टील चेयर जिसका बाजार मूल्य 5500 से 6000 है ।उसको लगभग 12000 में खरीद कर लाखो रुपये की बंदरबाट की गई है
4) दल्ली राजहरा नगर पालिका द्वारा ऐसे कई कार्य है जिसका निर्माण होने के बाद निविदा जारी कर चहेते ठेकेदार को मनचाहा दर देकर शासन् के पेसो की बंदरबाट की गई है
5) केंद्र की कोंग्रेश सरकार द्वारा 2005 में बनाये आर टी आई कानून के अंतर्गत नगर पालिका दल्ली राजहरा द्वारा आवेदकों को जानकारी नही प्रदान कर खुल्लम खुल्ला उल्लंघन कर कोंग्रेश सरकार द्वारा बनाये गये आर टी आई कानून की धज्जियां उड़ाई जाती है।
इनके द्वारा सत्ता का दुरुपयोग कर किये जा रहे भ्रस्टाचार पर रोक नही लगने से आप की भी छवि आम जनता के बीच धूमिल हो रही है। शिकायत की उच्च स्तरीय जांच करवा कर आम जनता के टेक्स के पेसो को बर्बाद करने वाले अधिकारियों से वशूली की कार्यवाही की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *