
cg24आजतक न्यूज
बालोद :- शहर के अंदर दो दिन पूर्व की रात लगभग 11 बजे के करीब बालोद जिला पंचायत के अतिरिक्त सीईओ हेमंत ठाकुर,एपीओ मनरेगा ओमप्रकाश साहू व ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग बालोद के ई भूआर्य शादी समारोह से वापस जिला मुख्यालय आ रहे थे वही बालोद डौण्डी लोहारा मुख्य मार्ग पर स्थित किंडर गार्डन स्कूल के पास मुख्य सड़क पर बैठी बछिया गाड़ी के पीछे भाग से टकराकर फंस गई थी जिस पर वाहन में सवार जिम्मेदार अधिकारियों ने मौके पर ही अन्य लोगो के सहयोग से उसे बाहर निकाला व तत्काल उसका इलाज करवाया व बछिया के उचित देखभाल व संरक्षण के लिए उसे शहर के ही महावीर गौशाला में रखवाया गया जहां घायल बछिया उपचार के बाद अच्छे ढंग से चल फिर रही थी देर रात अंधेरे में घटित इस घटना को लेकर कुछ लोगो व संगठन के नेताओ के द्वारा इस विषय को तूल देते हुए जिम्मेदार अधिकारियों के ऊपर शराब में धुत्त होने व बछिया को गाड़ी के नीचे कुचलने का आरोप लगाकर थाने में पत्र सौपा गया व कार्यवाही की मांग की व कहा गया कि घटना के बाद गाड़ी में सवार अधिकारियों ने मौके से भागने का प्रयास किया लेकिन वारदात के बाद जो वीडियो व फोटो हमारे न्यूज चैनल को मिले है। उसमें यह स्पष्ठ दिख रहा है। कि गाड़ी में सवार जिम्मेदार अधिकारियों ने गाड़ी से उतरकर बकायदा उस घायल बछिया की देखभाल की व उसे उपचार के लिए पशु चिकित्सक के पास ले गये व उपचार कराया व जिम्मेदारी पूर्वक मौके पर रहकर मानव धर्म व सेवा धर्म का पालन किया व बछिया की उचित देखभाल की है।

इस घटना को लेकर अतिरिक्त जिला पंचायत बालोद के सीईओ हेमंत ठाकुर ने कहा कि आरोप बेबुनियाद है। अंधेरे में मुख्य सड़क में बैठी बछिया के अचानक उठकर भागने से यह स्थित बनी थी हम लोगो ने मौके पर उपस्थित होकर उसे बाहर निकालकर उपचार कराया व गौशाला में छोड़ा कुछ लोग जान बुचकर मामले को तूल दे रहे है। जो सही नही है।
इस मामले में कुछ लोगो ने बताया कि वाहन में सवार जिम्मेदार अधिकारी हेमंत ठाकुर ने इस घटना के बाद तत्काल घायल बछिया का इलाज कराया व इसकी बेहतर देखभाल की व्यवस्था कर आकस्मिक घटना में घायल बछिया का उचित उपचार कराकर मानव धर्म का पालन किया ।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904