Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

संगोष्ठी व वृक्षारोपण कार्यक्रम में पहुंचे कांकेर सांसद मोहन मंडावी ने कहा, हर व्यक्ति एक पेड़ अवश्य लगाएं और पर्यावरण बचाने का संकल्प लें

cg24आजतक न्यूज

आज भाजपा कार्यालय गुंडरदेही में भाजपा मंडल गुंडरदेही के तत्वावधान में डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस के पुण्य अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया कार्यक्रम की शुरुआत डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण से हुआ,स्वागत भाषण मंडल अध्यक्ष दुष्यंत कुमार सोनवानी जी ने किया और कहा कि समग्र व सशक्त भारत निर्माण में मुखर्जी जी ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया ।

कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता व कवि केशव राम साहू जी ने देशभक्ति गीत के माध्यम से डॉ मुखर्जी को याद किया ।

पूर्व जिलाध्यक्ष लेखराम साहू ने मुखर्जी जी व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुये बताया कि उन्होंने कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बताते हुये कहा कि एक देश मे “दो निशान , दो संविधान , दो प्रधान नही चलेगा “, कश्मीर को भारत मे पूर्ण विलय के आंदोलन के चलते उनकी संदिग्ध परिस्तिथियों में मृत्यु हुई।

पूर्व मंत्री प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा अश्वनी यादव ने कहा कि देश के सबसे कम उम्र के कुलपति बने जिनके कारण उन्हें शिक्षाविद कहा जाता है, वे भारत सरकार में उद्योग मंत्री रहे।

मंडल प्रभारी श्रीमती सुशीला साहू ने कहा कि वे बचपन से ही राष्ट्र एवम राष्ट्रियता की भावना से ओतप्रोत थे । उनका अल्पायु में चले जाना देश के लिए अपूरणीय क्षति है।

कार्यक्रम का संचालन महामंत्री सेवक महिपाल ने किया
इस अवसर पर जिला एवम प्रदेश भाजपा के निर्देशानुसार वृक्षारोपण का कार्यक्रम ग्राम खुटेरी रंग में आयोजित किया गया, मुख्य अतिथि सांसद मोहन मंडावी रहे इस अवसर पर लेखराम साहू पूर्व जिलाध्यक्ष पूर्व विधायक राजेन्द्र राय ,जिला महामंत्री प्रमोद जैन ,दुष्यन्त कुमार सोनवानी अध्यक्ष भाजपा मंडल गुंडरदेही , जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र चंद्राकार, महामंत्री द्वय सेवक महिपाल , थानसिंह मंडावी , जिलाअध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा श्रीमती मालती जोशी, जिला उपाध्यक्ष ठाकुरराम चंद्राकर ,सुरेश सोनी , पार्षद गण शंकर यादव,संतोष नेताम,टीकू निषाद, रामकृष्ण सोनकर ,के के साहू ,सौरभ चोपड़ा ,सरपंच नविता साहू, पृथ्वी साहू,मोहन साहू ,मोपेन्द्र साहू,उपस्थित रहे इस कार्यक्रम के प्रभारी मंडलउपाध्यक्ष कुलदीप साहू, सहप्रभारी मण्डल मंत्री विनोद चंद्राकर थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *