
Cg24आजतक न्यूज
डोण्डी :- आदिवासी ब्लॉक मुख्यालय डोण्डी में जहां कोरोना संक्रमण के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया गया है । वहीं ग्रामीणों को टीकाकरण के लिए 45+ श्रेणी के तहत लाना चिकित्सा कर्मचारियों के लिए एक बड़ी चुनौती बन रहा है। इसके तहत कोरोना के ग्रामीण इलाकों में बढ़ते संक्रमण के साथ साथ टीकाकरण की धीमी रफ्तार के मध्य नजर गांव वासियों को जागरूक किया जा रहा है। ग्रामीण स्तर पर टीकाकरण की धीमी रफ्तार एक चुनोती बन रही है।इस चुनौती को देखते हुए कलेक्टर जनमेजय मोहबे के निर्देशन पर तहसीलदार प्रतिमा अभिषेक झा ,नायाब तहसील दार विनय देवांगन, महिला बाल विकास अधिकारी दीपा साहा के प्रयास से गांवों के चिकित्सा कर्मचारी और कुछ जागरूक युवा इन ग्रामीणों को घर-घर जाकर टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित करने के लिए आगे आए हैं , जो लोगो से जनसंपर्क कर टीकाकरण को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने में अपना योगदान दे रहे हैं।
ब्लॉक से जुड़े ग्रामीण क्षेत्र मंगलतराई और धोटिया,पचेडा,पेंड्रि,मॅथेना,सिन्धोला,बेलौदा,मंगलतराई,आमादुला,चिहरो के ट्राइबल इलाको में वेक्सीनेशन को लेकर अवेयरनेस कार्यक्रम के अंतर्गत वेक्सीलेसन मण्डई का आयोजन 26 को किया जा रहा है जिसमे युवाओं की महत्ती भूमिका है। इस कार्यक्रम से ग्रामीणों में टीकाकरण के बारे में जागरूकता पैदा कर रहे हैं और जिन्होंने टीकाकरण नहीं करवाया है उन्हें टीकाकरण की महत्वता बता रहे है चिन्हनकित गांवों पर ध्यान केंद्रित करते हुए इस विकट स्थिति में टीकाकरण के लाभों के बारे में उन्हें सूचित करने के लिए घर – घर जाकर ग्रामीणों से मिल रहे हैं ।कोरोना टीके को लेकर ग्रामीणों में भय व अज्ञानता का माहौल है । ग्रामीणों को लगता है कि कोरोना का टीका लगवाने से मौत या कोई अन्य जटिलता हो सकती है । इस भय को दूर करने के लिए पंचायत समिति से जुड़े सदस्य को तहसीलदार के निर्देशन में भी एक कोर कमेटी का गठन किया गया है। जो कि घर घर जनसंपर्क कर टीकाकरण के लाभ को आम जन तक पहुचा रहे हैं।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904