Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने का जेबा कुरैशी ने लोगो से किया निवेदन, तीसरी लहर के बारे में सचेत करते हुए दूसरी लहर का दिया हवाला

cg24आजतक न्यूज :- दल्ली राजहरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता जेबा कुरेशी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा की दल्ली राजहरा में कोरोना की दूसरी लहर का असर अभी तक पूरी तरह से खत्म भी नहीं हुआ और लोग लापरवाह होने लगे हैं। दल्ली में कोरोना पाबंदिया हटते ही हजारों की संख्या में प्रतिदिन बाजार, दुकानों और शॉपिंग करते हुए नजर आ रहे है । जबकि कुछ डॉक्टरों ने आगाह किया है कि लोगों की इस लापरवाही की वजह से कोविड -19 संक्रमण फिर से शुरू पैर पसार सकता है।

जेबा कुरेशी ने बताया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, लॉकडाउन में बढ़ रही ढील के साथ लोगों की लापरवाही बढ़ती जा रही रही है। बाजारों में लोग बिना मास्क के नजर आ रहे हैं, इसीलिए हमारा कर्त्तव्य है की हम लोगों को पुनः आगाह करे और इस गंभीर बीमारी और वायरस के प्रकोप के बारे में सचेत करते रहे ।

डॉक्टरों का कहना है कि अगर अभी ध्यान नहीं दिया, तो तीसरी लहर की आशंका सच साबित हो जाएगी। जेबा कुरेशी ने विशेषज्ञों और डॉक्टरों के आगाह का हवाला देते हुए कहा कि हमेशा की तरह व्यवसाय को फिर से शुरू करने की दौड़ वैक्सीनेशन के प्रयासों को प्रभावित करेगी ।कुछ डॉक्टरों का कहना है कि दल्ली का करीब-करीब दोबारा खुलना थोड़ा चिंताजनक है। शहर के अधिकारियों ने कहा है कि अगर मामले बढ़ते हैं तो वे सख्त प्रतिबंध लगाएंगे।

लॉकडाउन के बाद हुए अनलॉक में कुछ शर्तों के साथ समय पाबंदी खत्म होने पर दल्ली के सभी बाजार आम दिनों की तरह खुल गए। बाजार खुलते ही सड़कों पर लोगों की भीड़ उमड़ आई।

जेबा कुरेशी ने कहा ऐसा लगा ही नहीं कि अब लोगों को कोरोना वायरस संक्रमण का कोई डर है। सोमवार को जब यहां दोनों तरफ की सभी दुकानें खुल गईं तो अच्छी खासी भीड़ बाजार में दिखाई दी।

दल्ली में पांच सप्ताह के सख्त लॉकडाउन के बाद अधिकारियों ने दुकानों और मॉल को पूरी तरह से फिर से खोल दिया है। इसके अलावा रेस्तरां को भी 50 फीसदी ग्राहकों के साथ खोलने की इजाजत दे दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *