Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

पार्षद माया जयेश ठाकुर मिली मंत्री अनिला भेडिया से बताई वार्ड की समस्या कहा इसके निदान के लिए पहल की मांग

Cg24आजतक न्यूज

डौंडी लोहारा — स्थानीय नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 06 की पार्षद माया जयेश ठाकुर ने आज स्थानीय विधायक तथा महिला बाल विकास एवम समाज कल्याण मंत्री अनिला भेड़िया से उनके निवास में मुलाकात कर अपने वार्ड की समस्याओं से अवगत कराते हुए वार्डवासियों की सुविधा के लिए व्यवस्था बनाने का अनुरोध किया है।
पार्षद माया जयेश ठाकुर ने बताया कि मंत्री श्रीमती भेड़िया से वार्ड में पेयजल सहित अन्य सुविधाओं के लिए स्वीकृति दिलाने का आग्रह मेरे द्वारा किया गया है। वार्डवासियों के छोटे -छोटे बच्चों के लिए नया आंगनबाड़ी भवन की आवश्यकता से मंत्री महोदया को अवगत कराया गया है इसी तरह वार्ड में लोगो को साफ -सुथरा माहौल दिलाने के लिए तालाब पारके वृक्षारोपण ,लाइटिंग सहित अन्य सुविधाओ की स्वीकृति दिलाने आग्रह किया गया है साथ ही वार्डवासियों को पेयजल की सुव्यवस्थित सप्लाई सहित पेयजल की समस्या से पूरी तरह निदान दिलाने के लिए पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करने का अनुरोध किया गया है। वार्ड क्रमांक 06 की नाली से नगर के अनेक वार्डो का पानी बहकर शीतला मंदिर की तरफ जाता है।विगत दिनों वार्डवासियों के द्वारा इस समस्या से निदान दिलाने नगर पंचायत प्रशासन तथा राजस्व प्रशासन के समक्ष बातें रखी गयी थी मगर आज दिनांक तक नगर पंचायत प्रशासन द्वारा वार्ड क्रमांक 06 की नालियों से बहने वाले गंदे पानी से वार्ड क्रमांक 06 के वार्डवासियो को होने वाली परेशानी के लिए कोई ठोस पहल नगर पंचायत प्रशासन द्वारा नही किया जा सका है।इस संबंध में भी मंत्री महोदया से आग्रह किया गया है कि खराब पानी को छान कर आगे जाने के लिए पीट निर्माण की आवश्यकता है ।
पार्षद माया जयेश ठाकुर ने बताया कि मंत्री अनिला भेड़िया ने वार्ड क्रमांक 06 की समस्याओं को ध्यान से सुना तथा आश्वस्त किया है कि जल्द से जल्द इन समस्याओं को दूर करने का प्रयाश किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *