विधायक व संसदीय सचिव कुंवरसिंह निषाद ने अस्पताल जाकर घायलों को देखा उनसे बातचीत की व इलाज कर रहे डॉक्टरों को घायलों के इलाज में कोई कमी नही करने व सही देखरेख करने को कहा
Cg24 आजतक न्यूज :- घीना में वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान सीढ़ी के टूटकर नीचे गिरने व मलबे से दबकर एक महिला की मौत व दुल्हन सहित 12 लोगो के घायल होने की दुखद घटना व समाचार पाते ही क्षेत्रीय विधायक व संसदीय सचिव कुँवरसिंह निषाद देर शाम ग्राम घीना में पहुंचे व सिन्हा परिवार से मिलकर घटना की जानकारी ली व घटना पर दुख व्यक्त किया ।


बालोद /अर्जुदा cg24 आजतक न्यूज़ :- गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र के सुरेगांव थाना क्षेत्र के ग्राम घीना में सिन्हा परिवार में विवाह हो रही थी। शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे इस शादी के दौरान आयोजित मायन नाचा में दुखद व बड़ा हादसा हो गया। मायन नाचा के दौरान दुल्हन सहित परिवार के अन्य मेहमान घर के सीढ़िया में बैठकर आयोजन देख रहे थे। इस बीच सीढ़ि अचानक भरभरा कर गिर गई और उसमें दबने से मौके पर ही एक महिला मालती बाई सिन्हा उम्र 60 साल की मौत हो गई। तो वही दुल्हन आरती सिन्हा 24 साल सहित 12 लोग घायल हैं। जिसमें अधिकतर महिलाएं व कुछ बच्चे भी शामिल हैं। सभी मेहमान हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद अर्जुन्दा अस्पताल से दो 108 की टीम में पायलट नीलेश शर्मा, मधु कुमार व ईएमटी भोलाराम व उत्तम टंडन पहुंचे। घायलों को तत्काल अर्जुदा अस्पताल लाया गया। जहां से 6 लोगों की घायल स्थिति गंभीर होने पर उन्हें राजनांदगांव रेफर किया गया।



इस घटना में मृतक का नाम मालती बाई सिन्हा 60 साल है। जिसकी मौके पर मौत हुई।घायलों में दुल्हन आरती सिन्हा 24 साल, कमला बाई 58 गीता बाई 55, फुलेशर बाई 62 , मोनिका बाई 32, राशि 8 साल मुकेश 6 साल संजू 15 साल शामिल हैं।कुल 12 घायल हुए जिसमें फुलेशर, संजू, गीता, कमला, मोनिका सहित 6 रिफर किया गया है।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904