cg24 आजतक न्यूज :-आज दिनांक 26/06/2021को कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी बालोद के निर्देशानुसार एवं इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी बालोद,जिला संगठन चंद्रशेखर पवार के तत्वावधान में शासकीय हाई स्कूल सरेखा (गुंडरदेही) में अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस कार्यक्रम वर्चुअल के माध्यम से मनाया गया।जिसमें शाला के रेडक्रॉस प्रभारी मीना भारद्वाज द्वारा वर्चुअल के माध्यम से चित्रकला ,निबंध,रोगोली का आयोजन किया गया।जिसमें छात्र/छात्राओं ने बढ़चढ़ का हिस्सा लिया।बच्चों ने नशा मुक्ति दिवस पर विभिन्न प्रकार के रंगोली,चित्रकारी बनाये।
इस कार्यक्रम में प्राचार्य मीना भारद्वाज के साथ दीपा साहू, हेमलता नैथानी कुमारी गंजीर, एवं छात्र/छात्राओं का विशेष सहयोग रहा

प्राचार्य श्रीमती मीना भारद्वाज द्वारा वर्चुअल के माध्यम से यह संदेश दिए कि लोग अपने दुखों को भुलाने के लिए शराब का सहारा लेते हैं।जिसमें न उनका भला होता है।और न परिवार का न समाज का अत्याधिक शराब के सेवन से इंसान का लिवर खराब हो सकता है।और सिगरेट तम्बाकू से कैंसर जैसी भयानक बीमारियाँ उत्पन्न होती है
जीवन मे मनुष्य को खुशियों और ज्ञान बांटना चाहिए न कि नशा।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904