Cg24आजतक न्यूज़

Cg24 आजतक न्यूज :- ग्राम पंचायत रिवागहन में लोगो ने कोविड टिकाकरण करवाने में बड़ी जागरूकता दिखाया व टीकाकरण केंद्रों तक पहुंचे लेकिन टिका लगवाने वालो की संख्या अत्यधिक था वही स्वास्थ्य विभाग के द्वारा लाया गया वैक्सीन कम पड़ गया ग्राम में कुल 151 लोगो को टिका लगवाया गया बावजूद 300 से अधिक लोगो को और टिका लगना बाकी है। ग्राम के सरपंच आशीष साहू ने बताया कि कोरोना टिकाकरण को लेकर गांव के निवासियों में जागरूकता आया है। और ये सब टिका लगाने बढ़चढ़कर आगे आ रहे है। मैंने स्वास्थ्य विभाग के लोगो से कहा है। कि बाकी लोगो का टिकाकरण के लिए जल्द ही व्यवस्था किया जाए जिससे सभी लोगो को टिका लगाया जा सके । सरपंच ने इस अवसर पर लोगो को पेड़ वितरित किया व कहा कि आज के समय मे जिस प्रकार वैक्सीन जिंदगी के लिए जरूरी है। उसी प्रकार हमारे शरीर को स्वच्छ हवा मिले इसलिए शुद्ध पर्यावरण के लिए पेड़ लगाना भी जरूरी है।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904