Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

हाथियों का दल फिर पहुँचा डोण्डी ब्लॉक में.रात भर मचाया उत्पात

डौंडी ब्रेकिंग cg24 आजतक ओम गोलछा


डौंडी रेंज के खुर्सीटिकुर गांव में हाथियों ने घरों को तोड़ा . विकासखंड के उरझे के जंगल में हाथियों के दल ने डेरा जमाया हुआ है. हाथियों का यह दल अब धीरे-धीरे गांव तक पहुंच गया है. इतना ही नहीं इस दल ने ग्रामीणों की नाक में दम कर रखा है. हाथियों ने किसानों की धान की फसलों को नष्ट कर दिया है. इससे किसानों को नुकसान पहुंच रहा है. हाथियों के आतंक से गांव के किसान काफी परेशान हैं. वे रातभर जागकर अपनी फसलों की देखरेख करते हैं.

हाथियों के खौफ से किसानों की नींद हराम
दरअसल, डोंडी विकासखंड के ग्राम उरझे में हाथियों ने जमकर उधम मचा रखा है.जिससे ग्रामीण काफी परेशान हैं. ग्रामीणों ने बताया कि हाथियों का दल गांव के लगभग किसानों के धान की फसलों को रौंदकर खराब कर चुका है.. हाथियों के खौफ से गांव वाले रातों को सो नहीं पाते हैं.

रात भर दहशत में रहे दर्जनों गांव के ग्रामीण सुबह डौंडी रेंज के ऊरझे -लैंनकसा के जंगलों में दिखे हाथ वन विभाग रात भर गस्त कर लोगो को सतर्क रहने की अपील की.ग्रामीणों का कहना है कि शिकायत के बावजूद भी हाथियों को खदेड़ने के लिए वन विभाग द्वारा कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है. जबकि हाथियों द्वारा किए गए फसल नुकसान के बदले मुआवजा बेहद ही कम मिलता है. किसानों ने छत्तीसगढ़ सरकार से सहायता की मांग की है, लेकिन अभी तक किसी भी प्रकार की कोई मदद नहीं मिली. प्रशासन और वन विभाग दोनों ही इस ओर ध्यान नहीं दे रहें हैं.।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *