Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

डॉली साहु को प्रदेश प्रवक्ता बनाए जाने पर आप पार्टी ने दी शुभकामनाएं

छत्तीसगढ़ प्रभारी गोपाल राय के अनुमोदन पर आम आदमी पार्टी ने किया संगठन विस्तार – दीपक आरदे जिला अध्यक्ष बालोद

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने आज कोर कमेटी की जूम मीटिंग में प्रदेश प्रभारी गोपाल राय की उपस्थिति में कोर कमिटी की राय पर संगठन विस्तार करते हुए नियुक्तियों का ऐलान किया ।

आम आदमी पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी गोपाल राय के अनुमोदन व् पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री कोमल हुपेंडी के अनुशंसा अनुसार पार्टी ने प्रदेश स्तर पर डॉली साहु जी को प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया।
डॉली साहु जी के प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त होने पर जिला अध्यक्ष दीपक आरदे,बिशेसर सिन्हा, सन्तोष देवांगन,कामत प्रसाद भंडारी, पंकज जैन,बालक सिंह साहू,डॉ गुमान साहू,देवेंद्र देशमुख,अमित भास्कर,देवेंद्र ठाकुर,विजय मंडावी,विनय गुप्ता,कुशल कलिहारी,शकर बंजारे एवम आप पार्टी के और भी साथियों ने फोन पर हार्दिक बधाईयां एवम शुभकामनाए दी।

दीपक आरदे ने कहा कि प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन की समय सारिणी की भी घोषणा की जो निम्न अनुसार है यह सम्मेलन प्रदेश प्रभारी गोपाल राय के निर्देश पर दिल्ली से प्रदेश सह प्रभारी सुरेश कठैत व प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी की अध्यक्षता में आयोजित हो रहा है।
समय सारिणी इस प्रकार है,
नार्थ जोन

03-07-21 अम्बिकापुर में
05-07-21 जांजगीर चापा में

सेंट्रल जोन

04-07-21 बिलासपुर में
06-07-21 रायपुर में

साउथ जोन

07-07-21 भानुप्रतापपुर में

सम्मेलन की सभी व्यवस्था पूर्णता की ओर है।

आम आदमी पार्टी के जिला सचिव कामता प्रसाद भंडारी ने पूरे प्रदेश के कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि जोन के कार्यकर्ता सम्मेलन में उपस्थित होकर विचार मंथन व 2023 की चुनाव की रणनीति पर कार्यशाला व क्रियान्वन का पूरी ताकत से प्रचार प्रसार कर आम आदमी पार्टी को मजबूत बनाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *