Cg24आजतक न्यूज
डौंडी लोहारा — स्थानीय नगर पंचायत के पार्षदों ने नगर के वार्डो का भ्रमण कर समस्याओं को जानने का कार्य किया तथा इस अवसर पर वार्ड क्रमांक 10 की पार्षद सुभद्रा टांडेकर के साथ पार्षद माया जयेश ठाकुर , पार्षद यशोदा भूआर्य तथा पार्षद रहीमत कोसमा ने उनके वार्ड के अनेक विकास कार्यों का निरीक्षण भी किया साथ ही वार्ड क्रमांक 10 में वार्डवासियो की सुविधा के लिए आवश्यक कार्यो की जानकारी नगर पंचायत के उपयंत्री भानू प्रकाश घोष को देकर इन कार्यो को पूरा कराने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने भी कहा।
पार्षदगण वार्ड क्रमांक 10 की पार्षद सुभद्रा टांडेकर के साथ वार्ड क्रमांक 10 का भ्रमण कर वहां की समस्याओं से अवगत हुए एवं वार्ड वासियों की समस्याओं से भी रूबरू हुए।
पार्षदों ने वार्डवासियो की समस्याओं का समाधान करने के लिए नगर पंचायत के इंजीनियर भानू प्रकाश घोष तथा कर्मचारी पंकज चंद्राकर को कहा कि जल्द लोगो की समस्याएं दूर हो ऐसा कार्ययोजना बनाये
वार्ड भ्रमण के दौरान पार्षदगण सुभद्रा टांडेकर ,माया जयेश ठाकुर यशोदा भुआर्य तथा रहिमत कोसमा द्वारा वार्ड के विकास कार्यों का भी अवलोकन किया जिनमे शौचालय, आंगनबाड़ी एवं नाली सहित अन्य कार्यों का निरीक्षण किया गया।
वार्ड पार्षद सुभद्रा टांडेकर द्वारा वार्डवासीयो की बहुत पुरानी शौचालय की मांग को पूरा करने से वार्डवासियो में खुशी का माहौल रहा ।पार्षद
सुभद्रा टांडेकर ने आंगनबाड़ी के लिए गार्डन की मांग की है जिसमें वे पुष्प बगीचा एवं बच्चों के लिए झूला आदि की व्यवस्था करवा रही है, नाली में पानी निकासी की समस्या बनी रहती है जिसके लिए सुभद्रा टांडेकर ने पानी की निकासी हेतु नगर पंचायत के इंजीनियर भानू प्रकाश घोष को आवश्यक कार्यवाही करने कहा है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904