Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

सीईओ डौण्डी ने पर्यावरण संरक्षण व सामुहिक भागीदारी के उद्देश्य से हाऊसिंग बोर्ड स्थित आवासीय परिसर में गुलमोहर का पौधा रोपित किया

Cg24आजतक न्यूज

डोंडी :- जनपद पंचायत डोंडी के मुख्यकार्यपालन अधिकारी बी एस राज ने पर्यावरण संरक्षण व सामुहिक भागीदारी के उद्देश्य से हाऊसिंग बोर्ड स्थित आवासीय परिसर में गुलमोहर का पौधा रोपित किया।मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने कहा कि ऑक्सीजन का स्रोत पेड़ – पौधे हैं। ये ना सिर्फ हमें फल, फूल और छाया देते हैं बल्कि जीवनोपयोगी ऑक्सीजन भी देते है।ऐसे में जरूरी है कि हम ऑक्सीजन की कमी को पूरा करने के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाएं।पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए पेड़-पौधों का संरक्षण बहुत ही जरूरी है। इस महामारी काल में पौधा रोपण सबसे बड़ा हथियार बन सकता है।यह प्रकृति और सेहत दोनों के लिहाज से अच्छा है।आज तेज़ी से बढ़ता तापमान और प्रदूषण इंसानों के साथ-साथ पृथ्वी पर रह रहे सभी जीवों के लिए बड़ा ख़तरा बन गया है जिसके कारण कई जीव- जन्तु विलुप्त हो रहे हैं।।वरिष्ठ कृषि अधिकारी जे आर नेताम ने सभी कृषको एवं जनमानस को संदेश देते हुए कहा कि हम सभी को अधिक से अधिक पौधे लगाकर उसे संरक्षित करने की व्यक्तिगत जिम्मेदारी समझना होगा। आखिर पूरा जीवन ही पर्यावरण पर निर्भर करता हैं। इस अवसर पर ब्लॉक के वरिष्ठ कृषि अधिकारी जे आर नेताम, उप अभियंता एल के वर्मा, हायरसेकंडरी स्कूल सुरडोंगर के व्याख्याता ओमन मारकंडे, रुचि, व सार्थक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *