
मंत्री अनिला भेडिया ने इस दौरे की जानकारी सोशल मीडिया में शेयर कर दिया कांकेर प्रथम आगमन पर समस्त कांग्रेस जनों द्वारा जोशीले स्वागत के लिए कोटि कोटि धन्यवाद। जिले के अधिकारियों के साथ विकास कार्यो पर चर्चा कर सभी विकास कार्यों को समय सीमा में पूरा करने के दिये निर्देश।

विकामखण्ड कांकेर के नवागांव भावगीर में 1 जुलाइ को रोका-छेका महाअभियान का शुभारंभ वर्चुअल माध्यम से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हितग्राहियों से सीधे बात करते हुए किया वहीं जिले की प्रभारों मंत्री श्रीमती अनिला भेडिया इस मौके पर शरीक होकर गौठान की जानकारी लिया और गौठान में पहुँची गाय को हरा चारा खिलाया। नवागांव भावगीर के गौठन में आयोजित रोका-छेका अभियान कार्यक्रम में मुख्यमत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ राष्ट्र पिता महात्मा गार्धी के स्वावलम्बी गावो के सपनों को साकार करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। नरवा, गरुवा, घुरूवा, बाड़ी योजना के तहत गौठानों में संचालित विभिन्न आर्थिक गतिविधयों जैसे महिला स्व सहायता समुहों द्वारा वर्मी कम्पोस्ट के उत्पादन, बाड़ियो में सब्जियों के उत्पादन सहित अन्य आर्थिक गतिविधियों से महिलाएं और ग्रामवासियों को रोजगार के साथ आमदनी का फायदा मिला है और वे स्वावलंबन की ओर बढ़ रहे हैं।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904