Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

अवैध मुरुम उत्खनन करने से नाराज ग्रामीणों ने ठेकेदार के 3 हाइवा व चेन माउंटेन मशीन को रोका,सरपंच को भी मामले पर घेरा

Cg24आजतक गुंडरदेही सवांददाता परस साहू

खनिज विभाग के जिम्मेदार अधिकारी मौके पर कह रहे कि आप हमें कार्यवाही करने दो अवैध उत्खनन हो रहा गांव के तलाब से मुरुम का तो यह बात इन महाशय को ग्रामीणों की नाराजगी के बाद ही क्यों पता चला कि गलत कार्य ठेकेदार कर रहा है।

मामले में एक और आश्चर्य की बात सामने आया कि जवाब तो सरपंच को देना है। इस मामले पर लेकिन यहां तो सरपंच पुत्र ही प्रमुख बन हाजिर जवाब कर रहा मौके पर

गुंडरदेही cg24आजतक न्यूज :-शासकीय बांध में बिना परमिशन के अवैध मुरूम उत्खनन पर नवागांव के ग्रामीणों मैं काफी आक्रोश नाराज ग्रामीणों ने  खनिज विभाग और पुलिस विभाग की कार्यशैली पर भी उठाए सवाल


गुंडरदेही ब्लॉक मुख्यालय से 9 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत सनोद के आश्रित ग्राम नवागांव में देर रात सप्ताह भर से लगातार अवैध रूप से मुरूम का उत्खनन किया जा रहा था इस संबंध में आज ग्रामीणों का आक्रोश फूटा और एक चेन माउंटिंग मशीन और तीन हाईवा को रोककर आज रात 9:00 बजे से प्रशासन के द्वारा ठेकेदार के ऊपर कड़ी कार्यवाही की मांग कर रहे है। 
ग्राम की सरपंच विमला यादव के पुत्र रवि यादव ने कार्यवाही स्थल पर 200 ग्रामीणों के बीच में जानकारी दिया की ग्राम पंचायत में  सड़क ठेकेदार श्री राम इन्फोटेक कंपनी को मुरूम निकालने का प्रस्ताव बनाया गया है। पर खनिज विभाग से अनुमति नहीं मिलने व बरसात नजदीक होने के कारण  सरपंच के बिना अनुमति का मुरूम का उत्खनन किया जा रहा है सरपंच के पुत्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार उन्होंने कहा जनपद  अध्यक्ष के पति हेमंत साहू के द्वारा इस मशीन को उस स्थान तक पहुंचाया गया है आगे उन्होंने जानकारी दिया कि इस  खनन के बारे में मुझे कुछ नहीं मालूम है ग्रामीणों का आरोप है कि 1 सप्ताह पहले गुंडरदेही पुलिस एवं खनिज विभाग के अधिकारी इस गाड़ी को रोककर पूछताछ किये थे पर कार्यवाही शून्य है इससे आक्रोश में आकर आज ग्राम नवा गांव के ग्रामीणों ने काफी संख्या में इकट्ठा होकर आज तीन हाईवा और एक चैन मशीन को सड़क किनारे खड़े करवा कर प्रशासन से कार्यवाही की मांग कर रहे थे खनिज इंस्पेक्टर व थाना प्रभारी जब मौके पर पहुंचे तब ग्रामीणों का मांग था कि जिस ठेकेदार ने इस तालाब खुदाई के लिए परमिशन लिया है या बिना परमिशन की खुदाई कर रहे उसके सामने आते तक हम गाड़ी को सुपुर्द नहीं करते ,तो थाना प्रभारी रोहित कुमार मालेकर एवं खनिज विभाग के सुशांत सोनी के द्वारा गाड़ी पंचनामा बनाकर ग्राम पंचायत के सरपंच व कोटवार को सुपुर्द कर चले गए थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को समझाया कि अवैध कारोबार को लगाम लगाने हम यहां तक पहुंचे हैं हम कार्यवाही कर रहे हैं गाड़ी हमें ले जाने दो या आप लोग गाड़ी को अपने पास रखो खनिज विभाग के सुशांत सोनी ने कहा कि आप लोगों के सूचना से हम यहां तक पहुंचे हैं हमें कार्यवाही करने दो,  ग्रामीणों का आरोप है की शासकीय तलाब पर बिना खनिज विभाग के परमिशन के कैसे मुरूम उत्खनन किया जा रहा है इस बात को लेकर काफी देर से बहस बाजी चल रहा था, इस बीच ग्रामीण संजय कोसरे राजेश चंदेल ,मानिक मारकंडे ,जितेन चंदेल, तरुण गायकवाड ,शेखर धनकर, बिल्लू ठाकुर ,जयपाल यादव ,शब्बीर अंसारी उधर बघेल ,लक्ष्मण मारकंडे ,एवं ग्रामीणों के समक्ष इस बात का निर्णय लिया गया कि सरपंच सचिव के द्वारा अवैध उत्खनन करवाए गए मुरूम का हिसाब के लिए सरपंच को जानकारी मांगा तब सरपंच पुत्र ने सोमवार को जानकारी देने की बात पर सहमति बना फिलहाल एक चैन माउंटिंन मशीन और तीन हाईवा सरपंच व कोटवार के सुपुर्द में दिया गया है।

सरपंच पुत्र रवि यादव का कहना है की श्री राम इन्फोटेक कंपनी को मुरूम निकालने का प्रस्ताव ग्राम पंचायत से बना है खनिज विभाग से परमिशन आने के बाद मुरूम उत्खनन करने की बात किया गया है और ठेकेदार के परिचित जनपद अध्यक्ष के पति हेमंत साहू के माध्यम से मशीन यहां तक पहुंचा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *