Cg24आजतक न्यूज :- बालोद जिला के अंतर्गत विकासखंड गुंडरदेही के मोखा पंचायत के आश्रित ग्राम कुम्हली जहां की खराब सड़क दुर्घटना का कारण बन रहा है,यह समस्या ग्राम कुम्हली से पिकरीपार मुख्य मार्ग पहुंच की है।। जहां इस समस्या को लेकर जनप्रतिनिधि जैसे कि सांसद ,विधायक एवं ग्राम पंचायत के प्रमुखों को दिया गया जिसके किसी भी प्रकार का निराकरण नही किया गया और इस समस्या का हल जिम्मेदार जनप्रतिनिधि भी नही निकाल रही है।वहाँ के युवा ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर बड़े.बड़े गड्ढे हो गए हैं। जिससे दो व चार पहिया वाहन को आवागमन करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इस सड़क पर लगभग 10 वर्षो पूर्व कालीकरण कराए गए थे। इस सड़क पर भारी वाहनों के आवागमन करने पर सड़क में जगह.जगह गड्ढे हो जाने के कारण आवागमन में परेशानी हो रही है।। सड़क इतनी जर्जर हो गई है कि चार व दो पहिया चालक को इस सड़क पर जान हथेली पर आवागमन करना पड़ता है। सड़क पर रात के अंधेरे में दुर्घटना घटने की संभावना बनी रहती है। सड़क की मरम्मत कराने की नजर तो जनप्रतिनिधि और ही प्रशासन को पड़ रहा है। सड़क की मरम्मत नहीं होने के कारण इस गांव के ग्रामीण प्रशासन के प्रति काफी आक्रोश है। ग्रामीणों ने उक्त सड़क की मरम्मत की मांग सांसद, विधायक, सरपँच एवम जिममेदार अधिकारियों से की है,लेकिन अभी तक कोई निराकरण नही हो पाया है।

गढ्ढे में सड़क है या सड़क में गड्ढ़ा कहना मुश्किल है। जर्जर इस सड़क पर इन दिनों भारी मालवाहक और चार पहिया वाहनों को कौन कहे ,पैदल चलना भी दूभर हो गया है। जबकि मुख्य मार्ग आने जाने का यहीं एकमात्र मुख्य सड़क है। लेकिन इसकी चिंता न तो संबंधित विभाग को ही है और ना ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों को ही।इस सड़क की महत्ता को देखते हुए सरकार व संबंधित विभाग से निर्माण की मांग भी कर चुके है। लेकिन नतीजा अबतक वहीं ढाक के तीन पात ही रहा है।समय-समय पर मरम्मत के अभाव में सड़क पूरी तरह खराब हो चुकी है। जिस पर आवागमन करना लोगों के लिए परेशानी से कम नहीं है। सड़क पर से डामर उखड़ने से छोटी बड़े गड्ढे बन गए हैं। जो वाहन चालक सहित राहगीरों को परेशान कर रहे हैं। वहीं बारिश के बाद गड्ढों में पूरी तरह से पानी भर जाता है । जिससे होकर आवागमन करना मुश्किल हो जाता है। वाहन इन गड्ढों में फंसने से कई दुर्घटनाएं भी हुई है। यही कारण ग्रामीण इस मार्ग से आवागमन करने से बचते हैं। मगर मजबूरीवश उन्हें आवागमन करना पड़ता है। इसके बाद भी विभाग के अधिकारियों को इन सबसे कोई मतलब नहीं हैं और क्षेत्रवासी इस समस्या से जुझ रहे हैं।।।। उपर्युक्त समस्या को देखते हुए निराकरण करने की हम सभी ग्रामीण जन मांग करते है ।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904