Cg24आजतक न्यूज
बालोद जिले के यातायात विभाग कुंभकरनी नींद में सोए हुए हैं कुछ दिन पहले ही सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत जिला मुख्यालय वा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर बड़े अधिकारियों के मार्गदर्शन में विभाग के द्वारा लोगों को जागरूक भी किया गया जिसका नतीजा कुछ खास नहीं निकला तो कुछ नुमाइंदे इन नियमो की धज्जियां उड़ाते हुए बेरोकटोक अपने वाहनों में ओवरलोड समान तीन सवारी बिना हेलमेट के वाहक चलाना माल वाहक में सवारी ढो रहे हैं जैसे इनको खुली छूट मिली हो आए दिन सड़कों पर कई हादसे देखने और सुनने को मिलने के बाद भी यह लोग अब भी नहीं चेत रहे हैं जिला मुख्यालय से होकर बड़े-बड़े हाईवा रेत भरकर गुजरते हैं और जिले के आसपास के राइस मिलों से ट्रैक्टर ,ट्रक, भूसा भर कर यातायात विभाग के सामने से निकलते हैं पर यह विभाग मुक दर्शक बनकर चुप बैठे रहते हैं इन पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं करते परेशानियां तो आम नागरिकों को उठानी पड़ती है क्योंकि यह भूसा वा रेत का कंकड़ पीछे चलने वाले दुपहिया वाहन चालकों के आंख में घुस जाती है जिससे कई गंभीर हादसे भी हो चुके हैं रात में कई बार बड़े वाहन चालक शराब के नशे में होते हैं तो रात में ज्यादा फोकस वाली लाइट लगाने से दो पहिया वाहन चालकों की आंखें चोंधिया जाती हैं जिसमें काफी दिक्कतें होती है उन्हें साइड भी नहीं देती हैं और घसीटते हुए टक्कर मारकर वहां से नौ दो ग्यारह हो जाते है जिससे कई लोगों की जान भी जा चुकी हैं और कुछ घायल भी हो चुके हैं
गाड़ी के नंबर प्लेट में लिखा जाता है पदनाम
कुछ महानुभाव तो गाड़ी के नंबर प्लेट में अपना पद नाम सांसद प्रतिनिधि, विधायक प्रतिनिधि लिखते हैं और अपने गाड़ी में वीआईपी वा प्रेशर हॉर्न लगा कर इनका दुरुपयोग किया जाता हैै। इन पर भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं किया जाता क्योंकि आम पब्लिक को गाड़ी के नंबर प्लेटों में अपने पद नाम वा वीआईपी सायरन लगाने का अधिकार नहीं है।
आर एस,सिन्हा, यातायात प्रभारी बालोद
सड़क दुर्घटना को रोकने हर संभव प्रयास किया जा रहा है
लोगों को शराब पीकर वाहन न चलाने व हेलमेट पहनकर वाहन चलाने के लिए जागरूक किया जा रहा है और ओवरलोड गाड़ियों पर कार्रवाई की जाएगी है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904