Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

अवैध शराब बिक्री के मामले बढ़ रहे जिले के अंदर ,मालीघोरी में 2 आरोपी को पुलिस ने पकड़ा

बालोद cg24आजतक न्यूज :- घटना दिनांक 05.07.2021 को थाना बालोद कोतवाली पुलिस द्वारा देहात भ्रमण के दौरान ग्राम मालीघोरी में पहुचने पर मुखबीर से सूचना मिला कि एक स्लेण्डर प्रो नीले काले रंग की मो0सा0क0 सीजी 07 जी 1553 में दो व्यक्ति भारी मात्रा में अवैध रूप से शराब लेकर डौण्डीलोहारा की ओर से मालीघोरी की तरफ जा रहे कि सूचना पर मालीघोरी नवोदय विद्यालय के पास नाकाबंदी किया गया, तब दो व्यक्ति एक स्प्लेण्डर मो0सा0 में बोरी में भरकर अवैध रूप से शराब लेकर डौण्डीलोहरा की ओर से आ रहे थे जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे जिन्हे घेराबंदी कर भांठा मैदान में पकड़ा गया जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम 01. मंगल सिंह कुर्रे पिता स्व0 दुखुराम कुर्रे उम्र 42 साल 02. छगन लाल साहू पिता नाथुराम साहू उम्र 40 साल दोनों साकिन ग्राम मालीघोरी थाना व जिला बालोद के रहने वाले बताये एवं तलाशी करने पर एक सफेद रंग के सीमेंट के बोरा में भरे 58 पौवा देशी प्लेन शराब प्रत्येक पौवा में 180 एमएल शराब भरा हुआ कुल 40,440 बल्‍क लीटर कीमती 4,640,/ रू0 एवं एक स्प्लेण्डर प्रो मो0सा0 नीले काले रंग कमांक सीजी 07 जी 1553 कीमती 15,000,/ रू0 को जप्ती किया गया। आरोपियों को अपराध कमांक 199,// 2021, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत दिनांक 05,/07/2021 को विधिवत्‌ गिरफ्तार किया गया | जिसे आज दिनांक 06,/07,/2021 को माननीय न्यायालय में पेश किया गया । जहां मजिस्ट्रेट महोदय द्वारा न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *