Cg24आजतक न्यूज
जिले में वजन त्यौहार का आयोजन 07 जुलाई से 16 जुलाई 2021 तक किया जाएगा। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री हरिकीर्तन राठौर ने बताया कि वजन त्यौहार का उद्देश्य प्रदेश में एक निश्चित अवधि में बच्चों में पोषण स्तर का आंकलन किया जाना है। उन्होंने बताया कि वजन त्यौहार वर्ष 2021 में जिले के समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में 05 वर्ष तक के सभी बच्चों का पोषण स्तर ज्ञात करना है, ताकि बच्चों का पोषण स्तर का आंकलन शतप्रतिशत किया जा सके। उन्होंने बताया कि जिले के 08 परियोजना को 330 कलस्टरों में बांट कर बच्चों का वजन लिया जाएगा। इस बार 05 वर्ष तक के बच्चों का वजन के साथ उॅचाई भी मापी जाएगी इसके लिए सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में आवश्यक तैयारी कर ली गई है। कुपोषण के साथ-साथ बौनापन एवं दुबलापन का भी जाॅच की जाएगी। इसके लिए लगभग 60 हजार बच्चों का मापन किया जाएगा।
कुपोषण की स्थिति के अंाकलन हेतु नियमित रूप से आंगनबाड़ी केन्द्रों में प्रतिमाह पाॅच वर्ष से कम आयु के बच्चों का वजन कर वृद्धि निगरानी पंजी में अंकन कर पोषण स्तर ज्ञात किया जाता है। उन्होंने बताया कि वास्तविक पोषण स्तर की जानकारी पा्रप्त करने हेतु वर्ष 2012 से प्रदेश के समस्त पाॅच वर्ष से कम आयु के बच्चों के पोषण स्तर के अंाकलन हेतु वजन त्यौहार के दौरान शतप्रतिशत बच्चों का वजन लेकर उनकी जानकारी आॅनलाईन साफ्टवेयर में दर्ज करते हुए पोषण स्तर ज्ञात किया जाता है। इस प्रक्रिया में आंकड़ों की शुद्धता बनी रहती है। उन्होंने बताया कि वजन त्यौहार में यथाआवश्यकता किशोरी बालिकाओं का हीमोग्लोबिन टेस्ट भी कराया जाएगा तथा उनका बीएमआई निकाला जाएगा। इसके लिए आंगनबाड़ी केन्द्र में आने वाली 11 से 18 वर्ष की सभी किशोरी बालिकाओं को इस अभियान में शामिल कर स्वास्थ्य विभाग सेे समन्वय कर हिमोग्लोबिन टेस्ट कराया जाएगा।
जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि वजन त्यौहार का उद्देश्य जन-जन को कुपोषण के प्रति जागरूक करना, प्रत्येक परिवार को उनके बच्चों की सही पोषण स्थिति से अवगत कराते हुए प्रत्येक गांव में कम वजन वाले बच्चों को चिन्हित कर कुपोषण की स्थिति का पता लगाना और किशोरी बालिकाओं के एनिमिया के स्तर में सुधार लाना, एनिमिया के स्तर का आंकलन करना है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904