
बालोद cg24 आजतक :- ब्लॉक के ग्राम जगन्नाथपुर में बेटियों के सम्मान में हर घर आंगन पर आज 5-5 दीपक जलेंगे। बेटी है तो कल है, इस थीम पर इस गांव में दिवाली मनाई जाती है। जिसके लिए यादव परिवार द्वारा घर-घर 5-5 दीपक का वितरण कर दिया गया है। इस परिवार के मुखिया मधु लता यादव सहित खुद डेढ़ साल की बच्ची वैष्णवी ने लोगों को दीया वितरण किया है। लक्ष्मी पूजा की शाम को यह दीपक जलाया जाएगा। बेटी को लक्ष्मी स्वरूप मानकर उनके सम्मान में यह आयोजन किया जाता है। जिसमें पूरा गांव जुड़ता है। लोग अपने घरों के सामने हर बेटी के सम्मान में यह दीपक जलाते हैं। पिछले साल से ही आयोजन होता आ रहा है। इसका मकशद बेटी बेटा के प्रति फर्क दूर करना है। ताकि समाज में बेटी बेटा के प्रति एकरूपता बनी रहे और कोई किसी को किसी से कम ना समझे। इस परिवार का मानना है कि लोगों का नजरिया बदलने की जरूरत है। आज भी कुछ लोग बेटी बेटा में फर्क करते हैं। उनकी सोच व नजरिए को बदलने के लिए ही “बेटी है तो कल है” थीम पर यह प्रयास किया जा रहा है। इस बार कोरोना के कारण आयोजन में कोरोना जागरूकता अभियान को भी जोड़ा गया है। एक विशेष थीम पर दिवाली की शाम को रंगोली सजाकर दीप जलाने की तैयारी भी की जा रही है।



CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904