Cg24आजतक न्यूज
- ऑडियो क्लीप हुई थी वायरल, शिकायत के बाद कार्रवाई
दो प्रभारी प्राचार्यों से भी मांगा गया है स्पष्टीकरण
बलौदाबाजार जिले की शिक्षिका से उनका रूका वेतन दिलाने के नाम चर रिश्वत और बकरा भात की पार्टी मांगने के मामले में बाबु पर शिक्षा विभाग ने निलंबन को कारवाई की ‘है। जबकि दो प्रभारी प्राचार्यों से इसी मामले में स्पष्टोकरण मांगा गया है. इस पूरे मामले का खुलासा सर्व शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विवेक दुबे ने किया था.विदित हो बलौदाबाजार जिले के कसडोल माध्यमिक शाला बया में पदस्थ व्याख्याता नैना ठाकुर को 8 महोंने से वेतन नहीं मिला है. इसका प्रमुख कारण है कि उन्होंने भ्रष्ट बाबू को रिश्वत में बकरा, भात पार्टी देने से मना कर दिया था
प्राचार्य ने भी नहीं माना आदेश मामले की शिकायत सर्व शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विवेक दुबे से की गई थी
उन्होंने स्वयं डीपी आई मिलकर आदेश में संशोधन इसके बावजूद प्रिंसपल ने बिल नहीं लगाया महिला को घृमाते रहे. उसके बाद विवेक दुबे ने पुरे मामले की शिकायत ट्वीट करके मृख्यमंत्री स्कूल
शिक्षामत्री से करने के साथ ही ऑडियो के जरिए पूरे मामले का खुलासा किया था. इसके अलावा बीइओ, डीईओ और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर इस पूरे मामले में दोषी बाबू और प्राचार्य पर कार्रवाई की मांग की थी, जिस पर आनन-फानन में निर्णय लेते हुए मंगलवार को एक आदेश जारी कर जिला शिक्षा अधिकारी ने लिपिक हरीश पारेश्वर को सस्पेंड कर दिया गया
वेतन नहीं मिलने की जानकारी नहीं दी है-डीईओ :-डीईओ सीएस ध्रुव ने कहा कि शिक्षिका ने आज तक इस कार्यालय को वेतन नहीं मिलने की जानकारी नहीं दी है. सोमवार को जानकारी मिलने पर लिपिक को तत्काल निलंबित कर दिया गया है तथा डीडीओ प्राचार्य हाईस्कूल चांदन को शिक्षिका का तत्काल वेतन आहरण के निर्देश दिये गए है .इसके अलावा जिला शिक्षा अधिकारी ने शासकीय उ .मा .विद्यालय चादन के प्रभारी प्राचार्य आरआर जगत एव शा .उ.मा . विद्यालय बया प्रभारी प्राचार्य एच एच पटेल को भी कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए तीन दिनो के भीतर स्पष्टीकरण मागा गया है ।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904