Cg24आजतमलक न्यूज
डौंडीलोहारा :- छत्तीसगढ़ शासन के महत्वाकांक्षी योजनाओं के सुचारू रूप से संचालन के लिये एसडीएम प्रेमलता चंदेल ने डौंडीलोहारा एसडीएम का पदभार ग्रहण करते ही समस्त विभागों के विभाग प्रमुखों की शुक्रवार को जनपद पंचायत सभाकक्ष में बैठक आयोजित कर सभी विभागों का बारी बारी से समीक्षा किया। एसडीएम प्रेमलता चंदेल ने सभी विभाग प्रमुखों का सर्वप्रथम परिचय लिया। इसके साथ ही विभाग प्रमुखों को अपने अपने प्रभार क्षेत्र के अलावा अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के कार्यों का सतत समीक्षा करते रहने निर्देशित किया। किसी भी प्रकार की समस्या के लिए मुझे बताये उनका त्वरित समाधान किया जायेगा। सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारी टीम भावना से कार्य करें। एसडीएम चंदेल ने सभी विभाग प्रमुखों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने कार्य क्षेत्र के लिए सजग रहें। विभागीय जानकारी सभी के पास उपलब्ध रहना चाहिए। कोई भी कार्य पेंडिंग नहीं रहना चाहिए। शासन के महत्वाकांक्षी योजनाओं , आम नागरिकों की सुविधा तथा विभागीय कार्यों की समीक्षा करते रहूंगी। यदि किसी भी विभाग का कार्य पेंडिंग होगा तो उसे तुरंत पूरा करें। अपने अपने विभाग में शासन की चल रहे योजनाओं को समय सीमा में पूरा करें। सिंचाई विभाग की समीक्षा में कहा कि बारिश का मौसम आ चुका है। केनाल, नहर , नाली की सुरक्षा तथा रख रखाव पर विशेष ध्यान रखें। जल भराव क्षमता व निकासी की व्यवस्था पर निगरानी रखें। स्वास्थ्य विभाग को कोविड 19 के रोकथाम हेतु पात्र व्यक्तियों का शतप्रतिशत टीकाकरण कराने निर्देशित किया। जनपद पंचायत व स्वास्थ्य विभाग समन्वय बनाकर टीकाकरण कराने में भूमिका निभाये। नगरीय क्षेत्र के लिए नगर पंचायत सीएमओ वार्डवार प्लानिंग करके टीकाकरण करायें। महिला व बाल विकास विभाग में संचालित आंगन बाड़ी केन्द्रों में बच्चों की पौस्टिक आहार की उपलब्धता तथा कुपोषण को दूर करने विशेष पहल करने कहा गया। शिक्षा विभाग की समीक्षा में कहा कि कोविड 19 के संक्रमण से विद्यार्थियों को सुरक्षित रखने मास्क व सेनेटाइजर का उपयोग करते हुए मोहल्ला क्लास लगायें जिसमें शाला प्रबंधन समिति व पालकों की राय जरूर लें। वन विभाग की समीक्षा में मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना के तहत फलदार, छायादार पौधा रोपण कराने वन अधिकार पत्र धारियों के जमीन में फलदार वृक्षारोपण तथा फसल चक्र परिवर्तन पर जोर देने की बात कही। वन अपराध को रोकने बेरियर की जानकारी लिया। एलोवेरा से साबुन निर्माण में महिला स्वसहायता समूहों को प्रशिक्षण देकर महिलाओं को स्वालम्बी बनाने प्रयास करें। सहकारिता विभाग से खाद बीज की उपलब्धता अर्ली वैरायटी , उन्नत किस्म के कृषि हेतु जानकारी ली। खाद्य विभाग से एपीएल, बीपीएल कार्ड धारियों को निश्चित मात्रा में खाद्यान्न उपलब्ध कराने की जानकारी लिया। इस अवसर पर तहसीलदार आर आर दुबे, नायब तहसीलदार राजश्री पांडेय, रेंजर जे एल सिन्हा, महिला बाल विकास अधिकारी सीपी शर्मा , बीईओ आर सी देशलहरा, डीईओ जेएल देहारी,बीपीएम दिनेश खर्कवाल, फूड इंस्पेक्टर आशुतोष चंद्राकर, एसबीएम समन्वयक गौतम सिन्हा, मनरेगा सहायक प्रोग्रामर डोमेश्वरी उर्वशा, पी डब्ल्यू डी से अजय भट्ट सहित सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904