Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

अण्डी शाला प्रबंधन समिति सदस्यों ने की शाला व पोषण वाटिका की साफ सफाई

डौंडीलोहारा :- ग्रामीण अंचल में अब स्वच्छता के प्रति लोग जागरूक होने लगे हैं। क्षेत्र के ग्रामीण अब सार्वजनिक स्थानों के साथ ही विद्या के मंदिरों की साफ सफाई में जुट गये हैं। इसी तारतम्य में शासकीय प्राथमिक शाला अंडी शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों ने शाला प्रांगण एवं पोषण वाटिका की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया है। सफाई अभियान चलाने में शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष टोमन लाल साहू, उपाध्यक्ष आशा बाई पटेल, शिक्षक रविचंद सिन्हा एवं सदस्यगण राकेश कुमार ठाकुर, शत्रुहन सिंह मानकर , कृपाल सिंह यादव, सोनेश्वर साहू , महेश कुमार यादव, रेवेंद्र कुमार, लक्ष्मी बाई साहू , दिनेश्वरी साहू, उर्वशी ठाकुर , रुबी साहू का विशेष सहयोग रहा। प्रत्येक गांवों में पोषण वाटिका बनाकर उनकी साफ सफाई पर ध्यान दिया जाये तो गांवों की रौनक बढ़ जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *