डौण्डी लोहारा विधायक व प्रदेश में मंत्री श्रीमती अनिला भेडिया जिस विभाग की मंत्री है। उसी विभाग से सम्बंधित मांग भी शामिल है। जिसके पूरा नही होने पर ग्रामीण मुख्यमंत्री से मिलने निकले
डौण्डी लोहारा नगर से 35 किलोमीटर की दूरी पर अंतिम सीमा छोर पर स्थित है। ग्राम पंचायत करतुटोला जंहा लंबे समय से ग्रामीण विकास कार्यो की मांग कर रहे है।
बालोद/डौण्डी लोहारा/करतुटोला :- प्रदेश की महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेडिया के विधानसभा क्षेत्र के डौण्डी लोहारा ब्लाक के अंतिम सीमा में बसे ग्राम करतुटोला की महिला सरपंच के परिजन व ग्रामीण प्रतिनिधि अपने ग्राम पंचायत के जायज मांगो के पूरा नही होने के कारण आज सुबह से ही ग्राम से पैदल रायपुर मुख्यमंत्री भुपेश बघेल से मिलने निकले

प्रदेश की महिला बाल विकास मंत्री व उनके समर्थक एक और विधानसभा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर विकास कार्य होने की बात कह रहे है। इसी बीच महिला मंत्री के क्षेत्र में ग्रामीण पंचायत की महिला सरपंच के पंचायत से ग्रामीणों का यू पैदल मुख्यमंत्री से मिलने जाना क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि के दावों की पोल खोल रहा है। कि जब क्षेत्र की विधायक स्वयं महिला मंत्री हो और उस क्षेत्र की आदिवासी महिला सरपंच के पंचायत के ग्रामीणों को अपनी समस्याओं को लेकर रायपुर पैदल जाना पड़े तो यह प्रदेश सरकार के “गड़बो नवा छत्तीसगढ़ “की सही परिकल्पना तो नही कहा जा सकता है।

- नवीन ग्राम पंचायत की मांग
- करतुटोला जलाशय में प्रभावित किसानों को उनकी निजी इमारती पेड़ो का मुआवजा दिलाने
- ग्राम पंचायत के वार्ड 01 व 02 में आंगनबाड़ी केंद्र की स्वीकृति
- करतुटोला जलाशय की अपूर्ण नाली निर्माण को पूर्ण करने
- जल जीवन मिशन अंतर्गत रेट्रोफिटिंग नल जल योजना की स्वीकृति
- करतुटोला जलाशय में प्रभावित निजी कृषि भूमि का मुआवजा दिलाये जाने हेतु मांग को लेकर सरपंच मुख्यमंत्री से मिलने निकले है।



CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904