
डौंडीः शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुरडोंगर में प्राचार्य श्री बी.के.बहुरुपी के अध्यक्षता में शाला प्रबंधन समिति की बैठक का आयोजन हुआ जिसमें निम्नलिखित एजेंडे
पढा़ई तूंहर दूआर के अंर्तगत आनलाईन व आफलाईन मूहल्ला/ पारा कक्षाएं लगाए जाने हेतु उपलब्ध स्थानो व स्थलों पर ,शाला परिसर में नशानिषेध व नशामुक्ति अभियान पर, शाला में अनाधिकृत प्रवेश तथा आफलाईन कक्षाएं कोविड- 19 के दिशानिर्देश के तहत व्यवहार पालनकर शिक्षक तथा छात्र छात्राओं और समुदाय को अनिवार्यतः पालन करने जैसी महत्वपूर्ण विषयों पर पंचायत प्रतिनिधि , शालाप्रबंधन समिति व पालक समिति के सदस्यों से चर्चा परिचर्चा हेतु शालाप्रबंधन समिति की बैठक का आयोजन किया गया ।बैठक में सार्थक चर्चा परिचर्चा उपरांत समिति के सदस्यों द्वारा आफलाईन कक्षाओं के संचालन में सहमति बनी व पालक व शालाप्रबंधन समिति के सदस्यों द्वारा हायर सेंकडरी के विद्यार्थियों के लिए स्थलों गायत्री मंदिर साइंस संकाय,सामुदायिक में वाणिज्य,तथा अरुण साहू जी के नवनिर्मित मकान पर कला संकाय के लिए चिन्हित किये गये तथा हाई स्कूल के विद्यार्थियों के लिए गोंडवाना समाजिक भवन पर आफलाईन कक्षाएं के लिए चिन्हित किये गये। नशानिषेध पर एकसुर में ध्वनिमत से विद्यालय प्रांगण से 100 मीटर क्षेत्र को नशा मुक्त क्षेत्र घोषित किया गया व इस क्षेत्र में नशा करते पाये जाने पंचायत द्वारा आर्थिक दंड लेने संबंधित निर्णय लिया गया।प्राचार्य बी.के.बहुरुपी ने समिति के निर्णय के अनुसार सभी शिक्षकों को आफलाईन पढा़ई कराने के निर्देश देते हुए विद्यार्थियों के शत प्रतिशत उपस्थिति दर्ज करवाने व समयसीमा में कोर्स पूर्ण करने तथा विद्यार्थियों सहित संपूर्ण शाला परिवार को कोविड 19 के दिशानिर्देशो के तहत व्यवहार का अनिवार्यतः पालन करने हेतु निर्देशित किये।इस अवसर पर मुख्यअतिथि के रुप में संरपंच श्री कोमेश कोर्राम व विशिष्ट अतिथि के रूप में शालाप्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री सुखचैन ठाकुर सदस्य श्री घांसीराम ध्रुवे,नकुल विश्वकर्मा,देवनारायण सार्वा ,गेंदलाल साहू,जागेश्वर सिंह,श्रीमती आनंदी मरकाम,इंदल सिंह जांगड़े,श्रीमती गीता बाई,बिसंबर सिंह,जीवराखन लाल,श्रीमती सीमा कुलदीप,मीना कुलदीप,तामेश्वरी,श्रीमती केशर बाई,यशोदा बाई,रामबती,मोनिका शोरी,भारती शोरी,जामुन बाई,गंगा बाई,सहदेव नेताम,सुखराम साहू व विद्यालय के समस्त व्याख्यातागण निर्मल ठाकुर,कांशीराम शोरी,केशव मानकर .आर.के.प्रजापति,आर तिवारी,संजय बंजारे,प्रीत बंजारे,ओमन मारकंडे ईशु साहू ,श्रीमती बीरम मसियारे,श्रीमती सुमन बंजारे,सुश्री छलना सहारे ,नितिन यादव ,चीनी लाल दावरे सहित समस्त कार्यालयीन सदस्य उपस्थित थे।अंत में जुनियर रेडक्रास के काउंसलर संजय बंजारे द्वारा उपस्थित सभी सदस्यों को कोविड 19प्रोटोकॉल का पालन कर व अपने स्वयं का और घर,परिवार, ग्राम व ग्राम पंचायत के प्रत्येक सदस्यों का टीकाकरण करवाकर कोरोना के संक्रमण के फैलाव को रोकने में अपनी महती भूमिका का निर्वाह करने के लिए संकल्पित करवाया गया।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904