cg24आजतक न्यूज
बालोद / छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी बालोद द्वारा पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस की बढ़ती कीमतों व चौतरफा मूल्य वृद्धि के खिलाफ एक मजबूत विरोध दर्ज कराने के लिए 14 जुलाई, बुधवार को प्रातः 11:00 बजे झलमला से दल्ली चौक होते हुए कांग्रेस भवन तक साइकल यात्रा आयोजित की जाएगा। साईकिल यात्रा का नेतृत्व जिलाध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर करेगी। जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री केशव शर्मा ने बताया कि सभी जिला संगठन के पदाधिकारी, वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता, विधायक, पूर्व विधायक, जिला, जनपद पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य, नगर पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष, प्रदेश, जिला, ब्लॉक संगठन पदाधिकारी, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, किसान कांग्रेस, विधि प्रकोष्ठ, व्यापार प्रकोष्ठ, मजदूर कांग्रेस, मछुआ कांग्रेस, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस, किसान कांग्रेस, आदिवासी कांग्रेस, अनुसूचित जाति कांग्रेस, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ पदाधिकारी, समस्त नगर पालिक निगम/नगर पंचायत पार्षद, एल्डरमेन, समस्त ग्राम पंचायत सरपंच, पंच एवं सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधि सहित समस्त कांग्रेसजनों की उपस्थिति की अपील की है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904