Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

स्वास्थ्य एवं बहुउद्देशीय कर्मचारी संघ के प्रांतीय डेलिगेशन ने संभागीय संयुक्त संचालक रायपुर संभाग रायपुर डा प्रशांत श्रीवास्तव से मुलाक़ात की

cg24आजतक न्यूज़


स्वास्थ्य एवं बहुउद्देशीय कर्मचारी संघ के प्रांतीय डेलिगेशन ने संभागीय संयुक्त संचालक रायपुर संभाग रायपुर डा प्रशांत श्रीवास्तव से मुलाक़ात की|
इस डेलिगेशन में प्रांताध्यक्ष पंकज पान्डेय एवं कार्य.प्रांताध्यक्ष व्ही.एस.राव के साथ जिला बालोद अध्यक्ष घनश्याम पुरी, अंजना राठौर मैडम,सतपथी सिस्टर,कुरैशी सिस्टर सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे|
संयुक्त संचालक से संगठन के द्वारा ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक कैडर की पदोन्नति में हो रहे अत्याधिक विलंब पर अपनी चिन्ता एवं नाराजगी जाहिर की ,जिस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए संयुक्त संचालक महोदय ने वरिष्ठता सुची तत्काल नेट पर डालने एवं संबंधित जानकारी तत्काल विभिन्न सीएमएचओ कार्यालय से अविलंब मंगवाने हेतु अधीनस्थ स्टाफ को आदेशित किया|
नेताद्वय पंकज पान्डेय एवं व्ही एस राव ने इस अवसर पर नेत्र सहायक अधिकारियों की पदस्थापना, लिपिक संवर्ग की पदोन्नति,एन एम ए कैडर पदोन्नति,सुपर वाइजर से बीईई पदोन्नति, कंटिन्जेन्सी कर्मचारियों के नियमितीकरण,विभिन्न जिलों में शासन आदेशों की धज्जियां उडाते संलग्नीकरण, अनुकंपा नियुक्ति जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *