Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

बस्तर की भूमि से भुपेश सरकार के खिलाफ दिग्गज भाजपा नेताओं ने भरी हुंकार,कहा दंतेश्वरी माई की भूमि में चावल में हेराफेरी व जनता से विश्वासघात करने वालों के लिए जगह नही

बस्तर की माँ दंतेश्वरी की भूमि से हम कसम खाते है। कि हम सब संगठित होकर ऐसे निक्कमी व झूठी लबरा सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेंगे और 2 लोकसभा व 16 विधानसभाओं में फिर से कमल खिलायेंगे :-मोहन मण्डावी सांसद कांकेर

बस्तर cg24 आजतक न्यूज :- चिंतलनार दक्षिण बस्तर में पोटा केबिन चावल धांधली व शासन प्रशासन के मिली भगत से किए बीजापुर में सागोन पेड़ो की अवैध कटाई पर जगदलपुर में धरनाप्रदर्शन में संभाग के भाजपाई ने प्रदेश की भुपेश सरकार को आड़े हाथों लिया कांकेर सांसद मोहन मंडावी ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की भुपेश बघेल की सरकार लबरा सरकार है। जनता के विश्वास को धत्ता बताकर सिर्फ फ्लेक्स बेनर की राजनीति करने का काम कर रहे है। लेकिन यह बस्तर की भूमि माँ दंतेश्वरी की भूमि है। और यहा चोर बेईमानो की राजनीति नही चलने वाला यहां की जनता आने वाले चुनावों में इनको उखाड़ कर फेंक देगी सांसद मोहन मंडावी ने अपने चिर परिचित अंदाज में कहा कि भुपेश के झूठ उनके कथा अनंता, कहाई सुनाई पूरे क्षेत्र की जनता इस सरकार ने आमजनता के विश्वास को छला है। न रोजगार,न विकास सिर्फ झूठ बोलकर जनता को सपने दिखा रहे है। सांसद मंडावी ने अंतागढ़ विधायक पर चुटकी लेते हुए कहा कि वँहा के विधायक तो आजकल गमछा भर कर गाड़ी में घूम रहे जो मिल रहा उसको पहना रहे यह गमछा की राजनिति जल्द खत्म होगा

चिंतलनार में पोटा केबिन अर्थात मासूम बच्चों के 600 कि.चावल शासन प्रशासन के मिली भगत से बेच दी गई।इसी तरह से बीजापुर में प्रदेश सरकार के संरक्षण में सागोन पेड़ो की अवैध कटाई के मामले को लेकर संभाग मुख्यलय जगदलपुर में संभाग भर के दिग्गज भाजपाई धरना कर आज प्रदेश सरकार के विरुद्ध हुंकार भरे।
इस धरना प्रदर्शन में कांकेर सांसद मोहन मंडावी , पूर्व मंत्री केदार कश्यप पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी, पूर्व प्रदेश पूर्व बस्तर सांसद दिनेश कश्यप पूर्व मंत्री लता उसेंडी ब्रह्मा नेताम कमलचंद भंजदेव महामंत्री किरण देव,जिला अध्यक्ष सतीश लाटिया रूपसिंह मंडावीआदि बड़ी संख्या में संभाग भर से भाजपा के नेता उपस्थित होकर बस्तर कमिश्नर को ज्ञापन सौंपे ।सभी वक्ताओं ने प्रदेश सरकार की नाकामी व सभी प्रकार के हो रहे भ्रष्टाचार को अपने वक्तव्य में रखते हुए समबोधित किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *