Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

कांग्रेस के युवा नेता जतिन भेडिया ने लगवाया कोरोना का टीका,कहा टिका जीवन के लिए जरूरी

Cg24आजतक न्यूज

डौंडीलोहारा :- डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं महिला व बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया के सुपुत्र युवा नेता जतिन भेड़िया ने कोरोना का टीका लगवा कर क्षेत्रवासियों को भी टीकाकरण का फायदा बताते हुए सभी को टीकाकरण का लाभ लेने अपील करते हुए कहा कि कोविड-19 के संक्रमण से बचने के लिए टीकाकरण अवश्य रूप से कराये। मैं स्वयं टीकाकरण कराया है। इसका दुष्प्रभाव बिल्कुल भी नहीं है। किसी के बहकावे व अफवाह में न आये। असमंजस की स्थिति में संबंधित अधिकारी कर्मचारियों तथा हेल्पलाइन नम्बर में बात करें। कोविड19 के तीसरी लहर की सम्भावना बताई जा रही है। जिससे निबटने व सुरक्षित रहने टीकाकरण कारगर साबित होगा। युवा नेता जतिन भेड़िया ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि टीकाकरण कराने के बाद भी कोविड19 के नियमों का पालन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *