वाशिंग पावडर बना रही समूह की महिलाओं से पूछा बनाने की विधि और मार्केट की उपलब्धता
नारायणपुर 27 सितम्बर 2020
Cg24 aajtak :-स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉ आलोक शुक्ला ने अपने नारायणपुर प्रवास के दौरान जिला मुख्यालय नारायणपुर में हस्तशिल्प विकास बोर्ड द्वारा संचालित बांस शिल्प केन्द्र का अवलोकन किया। स्थानीय आदिवासियों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने जिला मुख्यालय में संचालित बांस शिल्प केंद्र द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी लेने बांस केंद्र पहँचे। इस दौरान उन्होंने वहां काम करने वाले कारीगरांे से आत्मीय बातचीत की और उनके द्वारा तैयार की जाने वाली बांस की कलाकृतियों के लिए कच्चे माल, बिक्री हेतु बाजार, मिलने वाली मजदूरी, आय आदि के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बांस शिल्प में कारीगरों द्वारा तैयार की कई विभिन्न सामग्रियों का अवलोकन किया और उनकी तारीफ की। डॉ शुक्ला ने प्रबंधक, हस्त शिल्प विकास बोर्ड श्री जेएल मरावी से इसके मार्केटिंग के बारे में जानकारी ली। श्री मरावी ने बताया कि वर्तमान में बांस शिल्प केंद्र ऑनलाइन शॉपिंग साइट अमेज़न एवं शो रूम के माध्यम से जिले के लोगों एवं बाहर के लोगों को बेचा जा रहा है। डॉ शुक्ला ने बांस शिल्प केंद्र के आकर्षक शिल्प और किफायती घरेलू सजावटी सामान को ऑनलाइन उपलब्धता के तरीके उनके शिपिंग की जानकारी ली। उन्होंने ने सामग्रियों के निर्माण में लगने वाले समय, मिलने वाली मजदूरी, निर्माण से होने वाली आमदनी, बाजार की उपलब्धता आदि के बारे में विस्तृत चर्चा की।
प्रमुख सचिव डॉ शुक्ला ने बेलगांव और कोचवाही कि महिला समूह द्वारा बनाये जा रहे वाशिंग पावडर निर्माण स्थल पर पहुचकर वाशिंग पावडर निर्माण बनाने की विधि और मार्केट की उपलब्धता की जानकारी ली। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राहुल देव ने महिला समूह की गतिविधियों की जानकारी दी।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904