Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

पढ़ना लिखना अभियान की शुरुआत वार्ड 06 में साक्षरता केंद्र का शुभारंभ माया जयेश ठाकुर ने किया

Cg24आजतक न्यूज

डौंडी लोहारा — नगर तथा ग्रामीण क्षेत्रो में केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा साक्षरता अभियान के तहत पढना लिखना अभियान देश में साल 2030 तक शत प्रतिशत साक्षरता पाने के लक्ष्य के साथ चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत देश में 15 वर्ष से अधिक आयु वाले 57 लाख से अधिक अनपढ़ लोगो को स्कूल कॉलेजों के शिक्षित युवाओं की मदद से साक्षर बनाने का काम किया जा रहा है इस कार्य मे पढ़े-लिखे युवाओं से आग्रह है कि अपने व्यस्त दिनचर्या में से थोड़ा समय निकालकर इस महाअभियान को प्रदान करे ताकि देश मे 15 से अधिक उम्र तक के अनपढ़ लोग भी साक्षर हो पाए।उक्ताशय की बाते स्थानीय नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक- 06 की पार्षद माया जयेश ठाकुर ने गुरु घासीदास वार्ड में साक्षरता केंद्र के शुभारंभ अवसर पर व्यक्त किया । डौंडीलोहारा नगर में भी यह अभियान जोर-शोर से प्रारंभ किया गया है जिसमें नोडल अधिकारी एवं
ब्लॉक प्रभारी आसवन साहू द्वारा वार्ड नंबर 6 गुरु घासीदास वार्ड में साक्षरता केंद्र का शुभारंभ किया गया है। इस अवसर पर मां सरस्वती की पूजा अर्चना करके पार्षद माया जयेश ठाकुर के द्वारा शुभारंभ किया गया ।इस अवसर पर अध्यापिका खिलेश्वरी साहू, युवानेत्री आरती संचेती, मोतीन बाई,रामकुमार पटेल, हेमंत पटेल सहित अन्य उपस्थित रहे साथ ही वार्ड प्रभारी श्रीमती जागृति तिवारी एवं स्वयंसेवी संतोषी हेमंत पटेल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में पार्षद माया जयेश ठाकुर ने कहा कि
केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय ने पढना लिखना अभियान की शुरुआत 8 सितम्बर 2020 में की थी। यह अभियान देश में वयस्क साक्षरता को बढ़ाने और साल 2030 तक शत प्रतिशत साक्षरता लक्ष्य को पाने के दृष्टिकोंण से महत्व पूर्ण है। जिससे उन्हें बुनियादी शिक्षा जैसे यातायात चिह्न समझने, आवेदन पत्र भरने, समाचारपत्र का शीर्षक पढ़ने, चिट्ठी लिखने-पढऩे, दो अंकों का जोड़, घटाव, गुणा, भाग आदि की समझ मिल सके।इसलिए नगर तथा अंचल के शिक्षित युवक -युवतीगण अपने दिनचर्या का थोड़ा समय इस अभियान को प्रदान करे ताकि देश मे साक्षरता का प्रतिशत बढ़ सके।
वार्ड नंबर 6 मैं जुड़े हुए साक्षर अभियान सदस्यों में राधिका सेन, तीजन बाई, पेमीन बाई ,नर्मदा बाई, राजकुवर यादव,दुर्गा पटेल एवं अरुण बाई शामिल है। साक्षरता अभियान की शुरुआत होने पर वार्ड में वार्डवासियो ने हर्ष व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *