Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

07 बटालियन सी.एफ. में नौकरी लगाने के नाम पर प्रार्थी से 2,50,000 रू का किया गया था ठगी

आरोपी

• ग्राम माहुद ( अ ) थाना अर्जुन्दा के निवासी गजानंद साहू से नौकरी लगाने के नाम पर पैसे लेकर से धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार।

विवरण :- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है, थाना अर्जुन्दा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम माहुद (अ) के प्रार्थी गजानंद साहू पिता धन्नू साहू, उम्र 27 वर्ष साकिन माहुद (अ) थाना अर्जुन्दा द्वारा एक लिखित आवेदन पेश किया कि सन् 2018 में 07 बटालियन भिलाई सी एफ में आरक्षको की भर्ती निकली थी जिसमें प्रार्थी ने भी शारीरिक परीक्षा तथा लिखित परीक्षा दिलाया था। जिसमें प्रार्थी से आरोपी तमेश्वर पटेल द्वारा सी एफ मे नौकरी लगा दुंगा कहकर 2,50,000 रू प्रार्थी के घर से आकर ले गया था। मामले में आरोपी द्वारा धोखाधड़ी कर अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध क्रमांक 17/2021 धारा 420 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।

मामले को गंभीरता से लेते हुये 06 महिने से फरार चल रहे आरोपी की पता तलास हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सदानंद कुमार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री डी आर पोर्ते के निर्देशन पर तथा उप पुलिस अधीक्षक श्री दिनेश कुमार सिन्हा के पर्यवेक्षण में निरीक्षक कुमार गौरव साहू व प्रआर 1633 भुनेश्वर मरकाम व अन्य की टीम आरोपी की पता तलास तथा गिरफ्तारी हेतु टीम रवाना किया गया था। टीम के द्वारा आरोपी के निवास स्थान ग्राम बनियाटोला, थाना छुरिया, जिला राजनांदगांव में दबिश दी गई जहां आरोपी तमेश्वर पटेल को अपने घर व गांव से करीबन 06 माह से नहीं रहना पता चला, आसपास ग्रामीणों से कोई जानकारी आरोपी के संबंध में नही मिलने से आरोपी के परिजनो से टीम के द्वारा अन्य बहाने देकर पूछताछ करने पर आरोपी के कुछ संदिग्ध मोबाईल नम्बर टीम को प्राप्त हुये। आरोपी के परिजन व अन्य लोगो से पुछताछ पर प्राप्त सूचना तथा प्राप्त मोबाईल नम्बर का सायबर सेल के मदद से तकनीकी डेटा प्राप्त कर विशलेषण पश्चात् आरोपी के संभावित स्थल थाना गण्डई क्षेत्रातंर्गत ग्राम रोड़ अतरिया जाकर पता साजी किया गया तथा संदेही का छुपे हुये स्थान पर पुलिस के द्वारा दबिश दी गई। परंतु आरोपी रात्रि के अंधेरे का फायदा उठाकर वहां से फरार होने में सफल रहा। पुनः आरोपी के निकटतम मेल जोल वाले व्यक्तियों के संबंध में सूचना प्राप्त कर आरोपी के पाये जाने वाले संभावित जगहो पर दबिश दिये जाने पर ग्राम रोड़ अतरिया के दुसरे मोहल्ले से आरोपी तमेश्वर पटेल को पकड़ने में थाना अर्जुन्दा पुलिस द्वारा सफलता पायी गई। आरोपी से बारीकी से पूछताछ करने व आरोपी द्वारा उक्त अपराध घटित करना कबुल किये जाने तथा आरोपी के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने पर दिनांक 17.07.2021 के 15/30 बजे गिरफ्तारी कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी अर्जुन्दा निरीक्षक श्री कुमार गौरव साहू, उनि श्री विरेन्द्र नुरेसिया थाना अर्जुन्दा, तकनीकी शाखा के प्रआर. 1636 भुनेश्वर मरकाम, आरक्षक क्रमांक 275 मिथलेश यादव एंव थाना अर्जुन्दा स्टाफ की सराहनीय भुमिका रही।

आरोपी का नाम :- तमेश्वर पटेल पिता शिवलाल पटेल, उम्र 40 वर्ष, साकिन बनियाटोला थाना छुरिया जिला राजनांदगांव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *