Cg24आजतक न्यूज़
ग्राम निमोरा, जिला रायपुर निवासी उमेश बारले ने प्रा्थी से धोखाथड़ी कर किया खुलासा ।
विवरण : मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है, थाना अर्जुन्दा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम माहुद (अ) के प्रार्थी गजानंद साहू पिता धन््नू साहू, उम्र 27 वर्ष साकिन माहुद (अ) थाना अर्जुन्दा द्वारा एक लिखित आवेदन पेश किया कि सन् 2018 में 07 बटालियन भिलाई सी.एफ.में आरक्षको की भर्ती निकली थी जिसमें प्रार्थी ने भी शारीरिक परीक्षा तथा लिखित परीक्षा दिलाया था। जिसमें प्रार्थी से आरोपी तमेश्वर पटेल तथा उमेश बारले द्वारा सी.एफ. मे नौकरी लगा दुंगा कहकर 2,50,000 रू प्रार्थी के घर से आकर ले गया था। मामले में आरोपी द्वारा धोखाधड़ी कर अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध क्रमांक 17/2021 धारा 420 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।
मामले को गंभीरता से लेते हुये 06 महिने से फरार चल रहे आरोपी की पता तलास हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सदानंद कुमार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री डी.आर.पोर्ते के निर्देशन पर तथा उप पुलिस अधीक्षक श्री दिनेश कुमार सिन्हा के पर्यवेक्षण में निरीक्षक कुमार गौरव साहू व प्रआर 1633 भुनेश्वर मरकाम, आर.89 सुरेन्ध कटरे व अन्य की टीम आरोपी की पता तलास तथा गिरफ्तारी हेतु टीम रवाना किया गया था। टीम द्वारा आरोपी तमेश्वर पटेल का पता साजी किया गया, जो आरोपी बहुत दिन तक अपने घर से फरार था जिसे दिनाक 17. 07.2021 को रोड़ अत्तरिया थाना गण्डई जिला राजनादगांव को पकड़कर पुछताछ हेतु थाना लाया गया, आरोपी द्वारा जुर्म करना स्वीकार किया व चौकरी लगाने के नाम पर प्रार्थी गजांनद से 2,50,000 रू लेना जिसे नौकरी लगाने का काम करने वाले ग्राम निमोरा के उमेश बारले को आरोपी तमेश्वर द्वारा 2.50,000 रू को देना कथन में बताये है जिसे दिनाक 17.07.2021 के 15/30 बजे गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
एक अन्य आरोपी उमेश बारले का पता साजी हेतु टीम रवाना किया गया। टीम द्वारा आरोपी उमेश बारले के निवास स्थान ग्राम निमोरा पहुचकर पत्ता तलास किया गया,जो आरोपी उमेश बारले अपने निवास स्थान पर उपस्थित मिला जिसे टीम द्वारा थाना लाया गया। आरोपी उमेश बारले को पुछत्ताछ करने पर बताये कि ग्राम बनियाटोला के तमेश्वर पटेल द्वारा ग्राम माहुद(अ) थाना अर्जुन्दा जिला बालोद के गजानंद साहू से नौकरी लगाने के नाम पर 2,50,000 रू लिया था, जिसका रकम में से 1,50,000 रू को घुमने फिरने पीने खाने में खर्च करना व 1,00,000 रू को तमेश्वर पटेल को वापस करना आरोपी द्वारा अपने कथन में बताये है। आरोपी उमेश वारले पिता भागीरथी बारले, उम्र 35 वर्ष, साकिन निमोरा, थाना राखी, जिला रायपुर के द्वारा अपराध कबुल करने व पर्याप्त साक्ष्य साबुत पाये जाने से दिनांक 18.07.2021 के 12/05 बजे आरोपी को गिरफ्तारी कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी अर्जुन्दा निरीक्षक श्री कुमार गौरव साहू, उनि श्री विरेन्द्र नुरेसिया धाना अर्जुन्दा, तकनीकी शाखा के प्रआर. 1636 भुनेश्वर मरकाम, आर.89 सुरेद्ध कटरे एंव थाना अर्जुन्दा स्टाफ की सराहनीय भुमिका रही।
आरोपी का नाम : उमेश बारले पिता भागीरथी बारले, उम्र 35 वर्ष, साकिन निमोरा, थाना राखी, जिला रायपुर।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904