Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

डौण्डी लोहारा ब्लाक में लगातार 2 चोरी की घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल,कल देर रात देवरी में डेढ़ लाख की चोरी

डौंडीलोहारा/देवरी बड़ी खबर:-

लगातार जिले में बढ़ रही चोरी की घटनाएं ,सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल

मालिघोरी में एक शिक्षक दंपत्ति के घर से लगभग 2 लाख रुपयों की चोरी के बाद कल देर रात अब देवरी में रविवार रात्रि मुख्य मार्ग स्थित वर्धमान मोबाइल में लगभग 15 से 17 नग ओप्पो व सैमसंग कंपनी की मोबाइल जिसकी अनुमानित लागत लगभग डेढ़ लाख रुपये है चोरी हो गयी शटर उठाकर चोरी करते ट्रक ड्राइवर व सहायक सी सी टी वी कैमरे में कैद ।घटना लगभग रात्रि पौने 10 बजे की बताई जा रही है।एक युवक के हाथ पर बना है टैटू…लिखा है “I love you”….देवरी पुलिस द्वारा मामले की जाच व कार्यवाहि जारी….जल्द पुलिस गिरफ्त में आ सकते है दोनों आरोपी…

देवरी थाना प्रभारी नवीन बोरकर ने हाथ मे टैटू वाले किसी भी ट्रक सवार व्यक्ति की सूचना मिलने पर मोबाइल नंबर 9479192056 पर तत्काल सूचना देने की अपील लोगो से की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *