Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

कोरोना गाइड लाइन के अनुसार गुण्डरदेही में ईद उल अजहा (बकरीद) मनाई गई , देश में अमन चैन के लिए मांगी दुआ

गुंडरदेही cg 24 आजतक न्यूज़ रिपोर्टर परस साहू,,गुण्डरदेही मुसलमानों ने ईद की दो रकात नमाज़ जामा मस्जिद में ईमाम व हाफिज शफीक ने पढ़ी ।
नमाज़ के बाद ईमाम शफीक कुतबा पढे़ व दुवाओं में पूरे देश-प्रदेश के अमन व शांति के लिए दुआ मांगी गई ।
हजरत इब्राहीम अलैहिस्सलाम को ख्वाब (सपना) में अल्लाह ने अपनी सबसे प्यारी चीज़ को मेरे नाम कुरबान करने कहा।

हजरत इब्राहीम अलैहिस्सलाम ने अपने लख्ते जिगर (बेटा) हजरत इस्माईल अलैहिस्सलाम को अल्लाह के मिले आदेश पर कुर्बानी करने घर से निकल गए रास्ते मे शैतान ने हजरत इस्माइल अलैहिस्सलाम को बहकाया कहा तेरे अब्बा (बाप) तुझे कत्ल करने ले जा रहे है । हजरत इस्माइल अलैहिस्सलाम ने शैतान से कहा कि कोई बाप अपने बेटे को कैसे कत्ल करेगा । शैतान ने तीन बार उससे यही बात कही तब हजरत इस्माइल अलैहिस्सलाम ने कहा अगर अल्लाह के हुक्म से मेरे वालिद मेरी कुर्बानी करेगा तो यह मेरे लिए गर्व की बात है जब हजरत इब्राहीम अलैहिस्सलाम ने अपने बेटे हजरत ईस्माइल अलैहिस्सलाम को कहा कि अल्लाह के हुक्म से मैं तुझे अल्लाह की राह में कुर्बानी करूँगा जब अपने बेटे ईस्माइल अलैहिस्सलाम को हजरत इब्राहीम अलैहिस्सलाम ने जिब्ह की तो ईस्माइल अलैहिस्सलाम की जगह एक दुम्बा अल्लाह ने पेश किया ।

हजरत इब्राहीम अलैहिस्सलाम अपने इम्तिहान में कामयाब हुए इस कुर्बानी से अल्लाह ताला खुश हुये इस अदा को अल्लाह ताला ने बकरे की कुर्बानी को हर मुसलमान को करने का आदेश दिया तब से यह कुर्बानी की रस्म अदा की जाती है ।

गुण्डरदेही में जनाब सदर सलीम खान (पयाल) हाफिज ईमाम शफीक,हाजी आफताब , हाजी नुर मोहम्मद,हाजी आरिफ ,अलानुर निर्बान, मजीद खान, सरफुद्दीन खान , गफ्फार भाई ,जब्बार तिगाला,रियाज खान शेख फहीम कुरैशी, हाजी जैनुद्दीन, सलीम चैनगज नसीर, फारूक, अकमलुद्दीन अकील निज़ामी, जावेद गोरी, कौसर, गुलमोहम्मद , सलीम खान पार्षद, रिजवान तिगाला, फैज बख्श, फहीम कुरेशी ,शाहिद भाई, रजा गोलू बॉक्स ,नरूला खान, एवं बड़ी संख्या में करुणा गाइडलाइन के पालन करते हुए मुस्लिम भाइयों ने ईद-उल-अजहा की मुबारकबाद दी उक्त जानकारी सर्फ उद्दीन खान ने दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *