Cg24आजतक न्यूज़ :- लोकसभा मानसून सत्र के दौरान दिल्ली में कांकेर सांसद मोहन मंडावी लगातार केंद्रीय मंत्रियों से मिलकर अपने संसदीय क्षेत्र के बारे में अवगत करा रहे हैं । इसी क्रम में सांसद मोहन मंडावी केंद्रीय संस्कृति पर्यटन व पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री जी किशन रेड्डी से भेंट किए । सौजन्य भेंट के दौरान कांकेर सांसद मोहन मंडावी ,महासमुंद सांसद चुन्नीलाल साहू दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल एवम पूर्व विधायक बस्तर बैदू कश्यप द्वारा जी किशन रेड्डी केंद्रीय संस्कृति व पर्यटन मंत्री को गुलदस्ता भेंट कर बधाई देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना किए ।सौजन्य भेंट के दौरान सांसद कांकेर मोहन मंडावी ने संस्कृति मंत्री को छत्तीसगढ़ की विशिष्ट संस्कृति व पर्यटन की संभावनाओं के बारे में अवगत कराएं, उन्होंने भेंट के दौरान कहां की छत्तीसगढ़ में भरपूर पर्यटन की संभावनाएं हैं । नवनियुक्त मंत्री को छत्तीसगढ़ के संस्कृति और पर्यटन को विकसित करने में सहयोग प्रदान करने का आग्रह कर बस्तर प्रवास हेतु किशन रेड्डी को आमंत्रण दिए ।
इससे पहले कांकेर सांसद ने केंद्रीय राज्यमंत्री रामेश्वर तेली से भी मुलाकात कर बस्तर व कांकेर क्षेत्र से सम्बंधित विषयो को लेकर चर्चा की

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904