Cg24आजतक न्यूज
गड्ढे में गिरने से हुई बच्चे की मौत के कुछ ही दिन बाद गांव के उप स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक की गाड़ी को अज्ञात लोगों के द्वारा जला देने का मामला आया था इस घटना के बाद स्थानीय प्रशासन की सक्रियता बड़ी व मामले पर गुंडरदेही एसडीएम व तहसीलदार व डीएसपी दिनेश सिन्हा भी गांव में पहुंचे थे व मामले की जानकारी लिया था
ग्रामीण स्वास्थ्य कार्यकर्ता के ऊपर जांच प्रतिवेदन में इस मामले में विरुद्ध में अभिमत मिलने व उसे स्वास्थ्य केंद्र से हटाकर दूसरे केंद्र में भेजने के बाद अब आमजनमानस की निगाहें प्रशासन के अगले कदम पर टिकी है। जंहा मासूम बच्चे के परिजनों को न्याय व राहत मिल सके
Cg24आजतक न्यूज :- गुंडरदेही ब्लाक के ग्राम तवेरा में कुछ दिनों पूर्व सोखता गड्ढे में एक एक मासूम बच्चे के गिरने व उसकी मौत होने के मामले में दोषियों पर कार्यवाही की मांग के बाद क्षेत्रीय विधायक की पहल के बाद जिला प्रशासन की इस मामले में जांच के आज बालोद जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने आदेश जारी कर ग्राम के स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत कु सी चंद्रहास को तवेरा स्वास्थ्य केंद्र से हटाकर सिबदी उप स्वास्थ्य केंद्र में कार्य करने आदेशित कर दिया है। जिला सीएमएचओ ने पत्र में कहा है। कि उप स्वास्थ्य केद्ध तवेरा वि.ख. गुण्डरदेही में कार्यरत् कु. सी. चन्द्राहास ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक (महिला) के विरूद्ध सोख्ता गड़ूडे में गिरा ढाई साल का मासूम की मौत के संबंध में प्राप्त शिकायत में जांच अधिकारी द्वारा जॉंच प्रतिवेदन में दिये गये अभिमत के अनुसार संबंधित कर्मचारी के विरुद्ध पाये जाने के कारण कु. सी. चंद्रहास ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक (महिला) उप स्वास्थ्य केंद्र तवेरा वि.ख. गुण्डरदेही जिला बालोद को आगामी आदेश तक उप सवा. केंद्र सिब्दी, वि.ख. गुण्डरदेही में कार्य करने हेतु आदेशित किया जाता है। आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभावशील रहेगा।


CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904