बालोद cg24आजतक न्यूज :- भाजपा की प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी पर अभद्र टिप्पणी से महिला मोर्चा काफी नाराज है और मंत्री से माफी मांगने की बात कह रहे हैं भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा अध्यक्ष दीपा साहू ने कहा कि यहां पर कांग्रेस के मंत्री सत्ता के नशे में चूर हैं और अपने जुबान पर भी नियंत्रण नहीं कर पा रहे हैं जितनी टिप्पणी हुए 1 महिला के ऊपर करते हैं उतना ही काम वह शायद जनमानस और महिलाओं के लिए करते जो आज छत्तीसगढ़ में महिलाओं की स्थिति बेहतर होती उन्होंने कहा कि मंत्री को सार्वजनिक रूप से माफी मांगने चाहिए वरना आने वाले दिनों में महिला मोर्चा द्वारा ऐसी घटनाओं पर सड़क पर उतर कर करेगी किया जाएगा छत्तीसगढ़ में महिलाओं की स्थिति काफी बदतर हो चली है और एक सशक्त महिला के खिलाफ इस सरकार के मंत्री इस तरह की टिप्पणी करते हैं जो कि बिल्कुल भी अशोभनीय है।
बीते दिनों जिले के पूर्व प्रभारी व कैबिनेट मंत्री कवासी लखमा ने भाजपा प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी को फूलन देवी के नाम से संबोधित कर टिप्पणी की थी जिसके कारण महिला मोर्चा काफी नाराज़ है महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष शीतल नायक ने कहा कि मंत्रियों को 1 महिलाओं का सम्मान करना भी उचित नहीं लगता इसलिए इतने बड़े पद पर बैठी एक महिला जो कि राजनीतिक परिवार से भी ताल्लुक रखती है उनके ऊपर का बयान देना चाहिए इस बात का भी उन्हें ज्ञान नहीं है।
मंत्री को मांगनी होगी माफी – महिला मोर्चा महामंत्री द्वय लीला लाले शर्मा एवं संगीता चंद्राकर ने कहा कि भाजपा प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी पर अभद्र टिप्पणी गलत है। किसी भी महिला प्रतिनिधि के विषय में टिप्पणी करना कांग्रेस की कुंठित मानसिकता को दर्शाता है। इस प्रकार के शब्द बोलने के लिए मंत्री कवासी लखमा को सार्वजनिक रूप से माफी मांगना चाहिए। अन्यथा महिला मोर्चा आने वाले दिनों में आर पार की लड़ाई लड़ेगा
डी पुरंदेश्वरी सभ्य राजनीतिक परिवार से, अपमान नहीं सहेंगे :- महिला मोर्चा ने एक स्वर में कहा कि कि हम प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी का अपमान सहन नहीं कर सकते। उनकी तुलना फूलन देवी से की गई है। हम फूलन देवी का भी सम्मान करते हैं लेकिन डी पुरंदेश्वरी एक सथ्य राजनीतिक परिवार से आती हैं उन्हें उनकी इस तरह से तुलना करने को हम बर्दाश्त नहीं कर सकते कवासी लखमा को माफी मांगने चाहिए विरोध दर्ज कराने वालों में महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अंजनी साहू,कुसुम शर्मा उपाध्यक्ष किरण सिन्हा सरोज गंगबेर सुलेखा सोनी मंत्री रश्मि साहू खोमिन साहू सोहद्रा तांडेकर कोषाध्यक्ष भानुमती साहू मीडिया प्रभारी ओमेश्वरी धनकर सोशल मीडिया प्रभारी आरती संचेती कार्यालय प्रभारी नीता साहू सह प्रभारी पूनम साहू मंडल अध्यक्ष उर्मिला साहू, हितेश्वरी कौशिक, सत्या गावरे, चंद्रिका गंजीर, कांति सोनेश्वरी, रुक्मणि सोनकर, रजनी जायसवाल, गीता मरकाम, पायल सोनी सहित समस्त महिला मोर्चा कार्यकर्ता शामिल हैं।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904