बालोद जिला cg24आजतक न्यूज :- राज्य सरकार की किसान विरोधी नीति और राज्य में खाद की कमी व खाद की कालाबाजारी अघोषित बिजली कटौती नकली बीज की सप्लाई गुणवत्ता विहीन वर्मी कंपोस्ट खरीदने के लिए किसानों को बाध्य करने जैसा महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर कल भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा पूरे प्रदेश भर में एक दिवसीय विधानसभा स्तरीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया जा रहा है।
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश सोशल मीडिया सहसंयोजक नागेंद्र मोनू चौधरी ने बताया कि भारतीय जनता किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी जयसवाल के आह्वान पर किसान मोर्चा सभी मंडल मोर्चा प्रकोष्ठ के सहयोग से कल प्रदेश भर में धरना प्रदर्शन करेगी। नागेंद्र मोनू चौधरी ने बताया की किसान मोर्चा के पदाधिकारी लगातार प्रदेशभर का दौरा कर इस धरने की रणनीति तैयार किये है। ज्ञात हो कि किसान मोर्चा द्वारा 14 जुलाई सभी कलेक्टरों को राज्यपाल के नाम से ज्ञापन देकर व 16 जुलाई को सभी जिला मुख्यालय में धरना देकर खाद की कमी को जल्द से जल्द दूर करने की मांग की गई थी परंतु किसान विरोधी कांग्रेस की सरकार ने इस मांग को नहीं माना जिस कारण किसान मोर्चा द्वारा पूरे प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर किसानों के हक के लिए यह लड़ाई लड़ रही है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904