Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

प्यार के चलते 22 वर्ष पूर्व जेवरतला गांव से बाहर गये परदेश,व 22 वर्ष बाद महिला के तीन बच्चों के साथ गांव वापसी पर रहने का ठिकाना नही तीन बच्चों को ले भटक रही महिला

डौण्डी लोहारा विकासखण्ड के जेवरतला गांव का मामला जंहा महिला कल देर शाम अपने पति के बगैर तीन बच्चो के साथ पहुंची है।

डौण्डी लोहारा /जेवरतला गांव :- 22 साल पहले जेवरतला गांव में रह रहे दो परिवार के एक युवक व युवती एक दूसरे से प्यार के चलते गांव छोड़ चले गए थे दूर परदेश व शादी कर परदेश में ही 22 वर्षों तक साथ रहे । जो 22 बरस बीत जाने के बाद कल देर रात गांव में सिर्फ महिला के अपने तीन बच्चो के साथ वापस आने के बाद गांव में ससुराल पक्ष व मायके पक्ष की नाराजगी व कुछ अन्य विषयों को लेकर महिला अपने तीन बच्चो के साथ गांव के मंदिर प्रांगड़ में रहने मजबूर हुई है।। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार महिला का पति आदिवासी समाज से है। वही महिला महार समाज (sc) की जिनका परिवार आज भी गांव में रहते है। लेकिन घर से बाहर गई महिला व बच्चो को दोनों परिवार के द्वारा आने के बाद सहारा नही मिल पाया है।

पंचायत प्रतिनिधियों से जब cg24आजतक न्यूज ने इस सम्बंध में बात की तो पता चला कि महिला व उसके पति के परिवार वाले दोनों सम्भ्रांत परिवार है। लेकिन 22 वर्षों के बाद महिला के अपने तीनो बच्चो को ही साथ लेकर पति के बिना आने से कुछ स्थिति साफ नही होने का मामला सामने आ रहा है।जिससे महिला के पति के परिवारजन भी इस बात को कह रहे कि हमारे परिवार का लड़का (याने महिला का पति) के आने के बाद ही यह साफ होगा कि महिला व बच्चे इस परिवार के सदस्य है। क्योंकि घर से 22 वर्ष पूर्व बाहर जाने के बाद महिला आज पति के बगैर आई है। और सिर्फ बच्चे ही साथ है। अंदरूनी खबरो की माने तो गांव में आई महिला ने अपने पति के साथ नही आने का कारण अभी तक नही बताया है।

पंचायत के प्रतिनिधियों ने दिया मानवता का परिचय :- ग्राम पंचायत जेवरतला के कुछ प्रतिनिधियों को जब इस मामले की जानकारी मिली तो उन्होंने बरसते बारिश व रात को खुले प्रांगड़ में रह रही इस महिला को तीनों बच्चो के साथ गांव के ही सामुदायिक भवन में कल देर रात रहने की व्यवस्था की है। जो तात्कालिक व्यवस्था है।

महिला अपने तीन बच्चो के साथ गांव में आई है। जिनकी 2 बेटियां व एक पुत्र शामिल है। समाचार लिखे जाने तक महिला व बच्चे गांव के भवन में ही सहारा पाए हुए है।

इस मंदिर प्रांगड़ में कल देर रात बच्चो के साथ बैठी थी महिला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *