cg24आजतक न्यूज :- राजनांदगांव- अम्बागढ़ चौकी थानाक्षेत्र के खुर्सीटिकुल प्राथमिक शाला में अध्ययनरत बालक चंद्रेश की मोहल्ला क्लास के दौरान किसी जहरीले कीड़े/सर्पदंश के कारण मौत हो चुकी है,छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन संघ ने इस विद्यार्थी केअसामयिक मौत के लिए उन अधिकारियों को जिम्मेदार माना है जो शिक्षकों के ऊपर मोहल्ला क्लास लगाने के लिए अनावश्यक दबाव बनाया है।
संघ के प्रांताध्यक्ष संजय शर्मा ने ऐसे सभी अधिकारियों के ऊपर कार्यवाही करने की मांग की है जो मोहल्ला क्लास को शासकीय पत्रों में तो ऐच्छिक बताते हैं पर शिक्षकों पर मोहल्ला क्लास न लगाने पर वेतन काटने व अनुशासनात्मक कार्यवाही करने की धमकी और नोटिस देते हैं। मोहल्ला क्लास बरसात और कोरोना संक्रमण को देखते हुए पूरी तरह अव्यवहारिक है इसे तत्काल बन्द किया जावे।
सन्गठन के प्रांतीय उपाध्यक्ष विनोद गुप्ता,संगठन महामंत्री शैलेन्द्र यदु, संगठन मंत्री बाबूलाल लाडे, संगठन सहसचिव राकेश तिवारी और जिलाध्यक्ष गोपी वर्मा ने बालक चंद्रेश के इस तरह निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उसके परिवार को मुआवजा देने की मांग करते हुए मोहल्ला क्लास को प्रदेश में बंद करने की मांग की।
जिला प्रवक्ता देवेंद्र साहू ने बताया कि विभाग की करनी कथनी में अंतर है,एक ओर मोहल्ला क्लास को ऐच्छिक बताया जाता है, पर सभी जगह शिक्षकों को मोहल्ला क्लास लगाने के लिए बाध्य किया जा रहा है,फिर चाहे उसके लिए कोई सुविधा हो या न हो। अभी वर्तमान में शासन स्तर पर केवल 10 वी और 12वी कक्षा के लिए स्कूल खोलकर पढ़ाने का आदेश जारी हुआ है पर 9 वी और 11 वी की कक्षा के लिए उसी स्कूल के मैदान अथवा स्कूल से बाहर मोहल्ला क्लास लगाने हेतु मौखिक आदेश देकर शिक्षकों को बाध्य किया जारहा है,जबकि कोरोना की तीसरी लहर बच्चों को सुरक्षित रखने की सलाह डॉक्टर्स दे रहे है।
बरसात में गांव के मोहल्ले और स्कूल के मैदान कीचड़ से भरे होते हैं तो फिर शिक्षक ये मोहल्ला क्लास आखिर लगाए कहाँ..?? स्कूल बिल्डिंग के अलावा बाहर कही और मोहल्ला क्लास खतरे से खाली नहीं, अम्बागढ़ चौकी जैसी घटना हम सब के जागने के लिए उदाहरण है। मोहल्ला क्लास बन्द होना चाहिए।
छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन शिक्षक संघ राजनांदगांव के जिला अध्यक्ष गोपी वर्मा,जीवन वर्मा,हंस मेश्राम, देवेंद्र साहू मनोज वर्मा व सभी 09 ब्लाक पदाधिकारियों ने उचित कार्यवाही करते हुए मोहल्ला क्लास को अविलंब बन्द करने की मांग की है।
:::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::
प्रेषक-
देवेंद्र साहू
जिला प्रवक्ता छ.ग.टीचर्स एसोसिएशन जिला-राजनांदगांव।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904